नोएडा

किसान सम्मान निधि योजना: बैंक खाते में पैसे पहुंचे या नहीं, घर बैठे ऐसे करें पता

Highlights - मोदी सरकार ने किसानों के खाते में भेजी 2000 रुपये की राशि - नौ करोड़ किसानों के खाते में 17 हजार सौ करोड़ रुपये की छठी किस्त ट्रांसफर

less than 1 minute read
Aug 18, 2020

नोएडा. किसानों की आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana)के तहत खातों में 2 हजार रुपये की किश्त भेज दी गई है। इस योजना के तहत मोदी सरकार ने नौ करोड़ किसानों के खाते में 17 हजार सौ करोड़ रुपये की छठी किस्त ट्रांसफर की गई है। इसकी जानकारी के लिए किसान घर बैठे मोबाइल के जरिये यह चेक कर सकते हैं कि उनके खाते में पैसे पहुंचे या नहीं। अगर बैंक खाते में पैसे अब तक नहीं पहुंचे है तो इसके लिए आपको शिकायत दर्ज करानी होगी।

ऐसे मिलेगी किश्तों की पूरी जानकारी

बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( Kisan Samman Nidhi Yojana ) का पैसा आया है या नहीं तो अपने मोबाइल के ब्राउजर में https://fw.pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus/BeneficiaryStatus.aspx टाइप करना होगा या फिर आप सीधे इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद तीन विकल्प आएंगे, जिनमें आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर होगा। इनमें से आपको एक विकल्प का चयन करना होगा। फिर आधार नंबर, अकाउंट नंबर या फिर मोबाइल नंबर डालकर गेट डाटा (Get Data) पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी कि कौन-सी किश्त किस दिन आपके बैंक खाते में जमा हुई है।

ऐसे दर्ज कराएं शिकायत

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड किसान किसी भी प्रकार की समस्या के लिए 011-24300606 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही pmkisan-ict@gov.in पर ई-मेल भेजकर भी शिकायत की जा सकती है।

Published on:
18 Aug 2020 01:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर