28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: 28, 29, 30 मई को झमाझम बारिश के साथ आएगा आंधी तूफान; नौतपा में गर्मी से मिलेगी राहत! यूपी वेदर अपडेट

Weather Update Heavy Rain: 28, 29, 30 मई को झमाझम बारिश के साथ आंधी तूफान आने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। इस वजह से नौतपा में गर्मी से राहत मिल सकती है।

2 min read
Google source verification
heavy rain in 28 29 30 31 may relief from heat during nautapa up latest weather update

28, 29, 30 मई को झमाझम बारिश के साथ आएगा आंधी तूफान। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Weather Update Heavy Rain: उत्तर प्रदेश में नौतपा के दौरान पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 28 से 30 मई के बीच मौसम अचानक बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

तापमान में 8 से 10 डिग्री तक गिरावट के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदेश के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी को देखते हुए विभाग ने कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

एक सप्ताह तक गर्मी से राहत, फिर बढ़ेगी तपिश

आंचलिक मौसमविज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 28 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। इससे करीब एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है।

29 मई को पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

मौसम विभाग ने 29 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं।

इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में चलेगी तेज आंधी

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

बांदा रहा प्रदेश का सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा-

  • प्रयागराज में 46.4 डिग्री
  • झांसी में 46 डिग्री
  • कानपुर में 45.2 डिग्री
  • हमीरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

PM मोदी ने लोगों से बरतने को कहा विशेष सावधानी

देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाहर निकलते समय पानी जरूर साथ रखें और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें।

बुजुर्गों और बच्चों का रखें विशेष ध्यान

पीएम मोदी ने कहा कि बुजुर्गों, बच्चों और धूप में काम करने वाले मजदूरों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही लोगों को तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।