नोएडा

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने इन दिग्गजों को बनाया ‘मंत्री’, देखें पूरी लिस्ट

भाजपा ने कई नेताओं को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाया है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कई नेता शामिल हैं।
2 min read
Mar 10, 2019
bjp
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने इन दिग्गजों को बनाया 'मंत्री’, देखें पूरी लिस्ट

नोएडा। अगामी 2019 लोकसभा चुनाव से पहले जहां सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं भाजपा ने अपने कई दिग्गज नेताओं को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, पार्टी ने कई नेताओं को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाया है तो कई को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कई नेता शामिल हैं।

रविवार को भाजपा ने विभिन्न निगम व परिषद में नेताओं को नामित किया है। इसमें गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा समेत कई जिलों के नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाया गया है।

जारी की गई सूची के मुताबिक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और गौतमबुद्धनगर निवासी नवाब सिंह नागर को लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान में अध्यक्ष बनाया गया है।

गौतमबुद्ध नगर के ही कैपन विकास गुप्ता को उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) का अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में मनोज वाल्मीकि (हापुड़)को सदस्य नामित किया गया है।

वहीं उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद में तरुण राठी (अमरोहा) को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में डॉ. राजेंद्र सिंह (मेरठ) को सदस्य नामित किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि गौतमबुद्धनगर जिले में नवाब सिंह नागर और कैप्टन विकास गुप्ता को भाजपा सरकार ने जिम्मेदारी सौंपी हैं और अलग-अलग विभागों का अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने बताया कि इन्हें दर्जा प्राप्त मंत्री का दर्जा मिला है।

Published on:
10 Mar 2019 05:16 pm