नोएडा

Election Live: गौतमबुद्ध नगर में 3 बजे तक हुआ 50.43 फीसदी मतदान

सेक्‍टर-21 बाल भारती स्‍कूल में बनाया गया है एक पिंक बूथ पीठासीन अधिकरी से लेकर सभी कर्मचारी हैं महिलाएं बटन दबाते ही एक पर्ची निकलेगी, जो 7 सेकंड के लिए रहेगी

2 min read
Apr 11, 2019
Election Live: गौतमबुद्ध नगर में भी वोटिंग शुरू, चुनाव में पहली बार हो रहा है ऐसा

नोएडा। लोकसभा चुनाव-2019 के लिए प्रथम चरण का मतदान गुरुवार सुबह शुरू हो गया। उत्‍तर प्रदेश की आठ सीटों पर होने वाले मतदान के लिए सुबह से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई। गुरुवार को उत्‍तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और बागपत में वोट पड़ रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर में सुबह 9 बजे तक 12 फीसदी मतदान हुआ है। जबक‍ि 11 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, 1 बजे तक इस लोकसभा सीट पर 38.60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं दोपहर तीन बजे तक 50.43 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।

क्‍या है पिंक बूथ का मतलब

गौतमबुद्ध नगर में भी सुबह मतदान शुरू हो गया है। सेक्‍टर-21 बाल भारती स्‍कूल में एक पिंक बूथ बनाया गया है। इसकी खासियत यह है क‍ि यहां पीठासीन अधिकरी से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। इतना ही नहीं यहां तैनात पुलिसकर्मी भी महिलाएं हैं। यहां तैनात मेधावनी श्रीवास्‍तव ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में आप अपने वोट को चेक कर पाएंगे। उनका कहना है क‍ि बटन दबाते ही एक पर्ची निकलेगी, जो 7 सेकंड के लिए रहेगी। इसके जरिए आप देख सकेंगे कि आपका वोट सही पड़ा है या नहीं। यह पिंक बूथ बिना महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।

ये हैं उम्‍मीदवार

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर से भाजपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा मैदान में हैं जबक‍ि गठबंधन की तरफ से सतवीर नागर और कांग्रेस के तरफ से डॉ. अरविंद सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
11 Apr 2019 03:55 pm
Published on:
11 Apr 2019 07:53 am
Also Read
View All