नोएडा

शादी तय होने के बाद Social Media पर युवक को मिली अपनी मंगेतर की लव स्टोरी

Highlights शादी से नाराज प्रेमी ने फेसबुक पर पोस्ट की थी पूरी कहानी प्रेमिका के मंगेतर तक पहुंची स्टोरी तो उठा लिया यह कदम पीडि़ता के परिजनों ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 1:28 PM IST
fb.jpg
DEMO

नोएडा। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर नाराज प्रेमी ने अपने प्रेम की कहानी यानि लव स्टोरी अपने (Facebook) फेसबुक प्रोफाइल (Profile) पर लिख दी। यह लव स्टोरी (Love Story) शेयर होते हुए कुछ दिन बाद ही प्रेमिका के मंगेतर तक जा पहुंची। युवती का नाम और लव स्टोरी पढ़ते ही मंगेतर ने युवती से रिश्ता तोड़ (Relationship) दिया। इसका पता परिवार को लगा तो उन्होंने युवती ने आरोपी प्रेमी युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से यूपी के जिला कन्नौज निवासी युवती परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर 49 एरिया में रहती है। युवती का कुछ समय पहले ही उसी के क्षेत्र में रहने वाले युवक से रिश्ता तय हुआ था। पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी सलारपुर निवासी एक युवक से दोस्ती थी, लेकिन रिश्ता होने से पहले ही दोनों की दोस्ती टूट गई। आरोप है कि इसके बावजूद वह युवक उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है।

रिश्ता तय होने का पता लगते ही फेसबुक (Facebook) पर लिखी ऐसी बातें

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जैसे आरोपी दोस्त को पता लगा कि उसकी शादी तय हो गई है। इस पर उसने फेसबुक पर उसके बारे में काल्पनिक कहानी बनाकर पोस्ट कर दी। जो शेयर होते हुए उसके मंगेतर तक जा पहुंची। से पढ़ते ही मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर आरोपी का पता लगाने में जुटी है।

Published on: