
नोएडा. बीजेपी सरकार में लोग की समस्यों को उजागर करने और अपनी पूर्व की सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सड़क पर निकले समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रा ही लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई। साइकिल यात्रा के दौरान एनएच 91 रोड पर कई किलो मीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता गाड़ियों की छत पर और गाड़ियों के बाहर लटक कर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नारेबाजी करते हुए नजर आए। इन्हें देखर ऐसा लग रहा था मानो, हाथ में किसी राजनीतिक पार्टी का झण्डा हो तो ट्रैफिक अधिनियम की धज्जियां उड़ाने का लाइसेन्स मिल जाता हो। ऐसा ही कुछ सपा की साइकिल यात्रा के दौरान देखने को मिला।
सपा की साइकिल यात्रा के दौरान एनएच 91 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ट्रैफिक अधिनियमों की धज्जियां उड़ाते हुए साफ नज़र आए। कहीं, सपा कार्यकर्ता गाड़ियों की छत पर बैठकर सफर करते हुए नजर आए तो कहीं गाड़ियों के बाहर लटक कर नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। इतना सब कुछ होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। यानी पुलिस के जवान जाम खुलवाने के बजाए दूर किसी जगह छिपकर इस यात्रा के शांतिपूर्वक गुजर जाने का इंतजार करते दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस का व्यवहार ऐसा था मानो उन्हें कुछ पता ही न हो। हालांकि, जागरूक जनता ने पुलिस के इस रवैये की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।