11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर भी नहीं हरा पाएंगे भाजपा को-स्वतंत्र देव सिंह

शिवपाल सिंह यादव से नजदीकी के मुददे पर स्वतंत्र देव बोले- हम तो सर्वस्पर्शी हैं भइया।  

2 min read
Google source verification
minister

सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर भी नहीं हरा पाएंगे भाजपा को-स्वतंत्र देव सिंह

इटावा. समाजवादी सेक्यूलर मोर्चे से भारतीय जनता पार्टी की नजदीकी के मुददे पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्पष्ट किया कि हम लोग तो सभी से मुलाकात करते है भईया। हमारा तो यही काम है, हम तो सर्वस्पर्शी हैं। सभी पार्टी के लोग भाजपा में आ जाएं क्यों कि एक ही पार्टी है जो राष्ट्रवाद की बात करती है।

51 फीसदी वोट हर हाल में हासिल होगा

यहां दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को यहां ऐतिहासिक पक्का तालाब पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी स्वच्छता अभियान में हिस्सेदारी करने के बाद पत्रकारो से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस मिलकर के एक साथ चुनाव लड़े तो भी भारतीय जनता पार्टी को 51 फ़ीसदी वोट हर हाल में हासिल होगा।

हम लोग तो सभी से मुलाकात करते हैं
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कहते हैं कि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह से समाजवादी सेकुलर मोर्चा के नेता शिवपाल सिंह यादव की मुलाकात से जुड़े हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोग तो सभी से मुलाकात करते हैं, भईया हमारा तो यही काम है, हम तो सर्वस्पर्शी हैं। सभी पार्टी के लोग भाजपा में आ जाएं क्यों कि एक ही पार्टी है जो राष्ट्रवाद की बात करती हैं। उन्होंने उल्टे सवाल दागते हुए कहा कि भारत माता की जय कौन बोलेगा समाजवादी पार्टी या फिर आजम खान बोलेगे। वंदे मातरम कौन बोलेगा सोनिया गांधी बोलेगी या फिर पाकिस्तान वाले बोलेंगे यह तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और हिंदुस्तानी ही बोलेगा।

अधिकारियों को झटका दे दिया
परिवहन मंत्री ने यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सेदारी की। सबसे पहले उन्होंने ऐतिहासिक पक्का तालाब पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में भाग लिया। स्वच्छता अभियान के तहत निर्धारित किए गए स्थान से इतर स्वतंत्र देव सिंह ने गंदगीयुक्त स्थान पर सफाई करना मुनासिब समझा लेकिन अधिकारियों ने पहले से तयशुदा कार्यक्रम के तहत एक निर्धारित स्थान किया हुआ था, लेकिन मंत्री ने उस स्थान पर ना जा करके एक नए स्थान का सर्जन कर के अधिकारियों को झटका दे दिया। उन्होंने सफाई अभियान के संपन्न होने के बाद में उसी स्थान पर पौधारोपण भी किया।