नोएडा

DLF मॉल की छत पर इस हाल में मिला PVR कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका

Highlights शहर के बड़े मॉल के पीवीआर में कर्मचारी था शख्स मॉल की छत पर मिला शख्स का शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच, हत्या की आशंका  
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2019, 5:12 PM IST
mall.jpg

नोएडा। शहर के सेक्टर-18 स्थित (DLF MALL) डीएलएफ मॉल की छत पर शुक्रवार को शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मॉल के (PVR) पीवीआर कर्मचारी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-18 के डीएलएफ मॉल के पीवीआर में सोनिया विहार निवासी 48 वर्षीय भुवनचंद्र काम करता था। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह मॉल में पहुंचा था। कुछ देर बाद ही उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में (MALL) मॉल की छत पर मिला। जिससे सनसनी फैल गई। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या की आशंका एंगल से भी जांच कर रही है। उधर सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने भुवनचंद्र की हत्या की शिकायत दी है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on: