पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी ने मारा छापा
मेरठ. मेरठ महानगर के होटलों में सेक्स का कारोबार धडल्ले से चल रहा है। इस की भनक लगने पर पुलिस के हरकत में आने के बाद होटलों में छापेमारी की गई। इस दौरान वहां से अपत्तिजनक हालत में कई प्रेमी युगल पकड़े गए। एक होटल में तो करीब तीस लड़किया और इतने ही लड़के पकड़े गए। इन सब को थाने पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था करनी पड़ी थी। लेकिन इसके बाद भी होटलों में यह काम जारी है।
यह भी पढ़ेंः कभी यहां इस पार्टी का बजता था डंका, अब नहीं है एक भी विधायक
सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापर नगर में स्थित रंजीत होटल पर एसपी सिटी ने बुधवार को पुलिस दल के साथ छापा मारा। इसके बाद होटल से पुलिस ने एक युगल को हिरासत में ले लिया, जबकि पुलिस के आने की भनक मिलते ही बाकी के लोग पिछे के दरवाजे से निकल नाले पार कर थापरनगर में भाग गए। लड़कियों ने थापरनगर के मकानों में घुसकर पुलिस से अपनी जान बचाई। वहीं, होटल मैनेजर से रजिस्टर और अन्य दस्तावेज भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए। हिरासत में लिए गए युवक-युवती से पूछताछ की गई तो दोनों अपने आप को पति-पत्नि बताने लगे। वे दोनों पास के ही गांव के थे और यहां पर होटल में दिन के लिए कमरा बुक किया था। जांच के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
एसपी सिटी मान सिंह चैहान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रंजीत होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। हालांकि, मौके से कुछ नहीं मिला। एसपी सिटी का कहना है कि होटल मालिक से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में एएसपी सतपाल ने भैंसाली अड्डे के सामने चार होटलों पर छापा मार कार्रवाई की थी। इस दौरान 37 युवक और 38 युवतियां पकड़ी थी। इसके बाद होटल को सील कर दिया था। यही नहीं एसएसपी ने चैकी इंचार्ज ओमप्रकाश शर्मा को देह व्यापार कराने के आरोप में सस्पेंड कर दिया था।
यह भी पढ़ेंः सत्र शुरू होते ही प्राइवेट स्कूल ने शुरू की ये पॉलिसी, अभिभावकों के उड़े होश
इस पूरे प्रकरण में इंस्पेक्टर सदर बाजार पर जांच बैठा दी थी। उनके खिलाफ जांच अभी तक चल रही है। अब फिर से सदर बाजार इलाके के ही रंजीत होटल पर देह व्यापार की सूचना होना कहीं न कहीं सदर बाजार थाने की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा हैं। गौरतलब है कि कुछ होटलों पर पुलिस आए दिन दिखावे की कार्रवाई तो करती है, लेकिन कुछ दिनों बाद सब कुछ पुराने ढर्रे पर लौट जाता है। इस पूरे प्रकरण पर एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि पुलिस जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे होटलों पर छापेमारी करेगी। इसके अलावा बाईपास स्थित होटलों में भी पुलिस की कार्रवाई की जाएगी।