नोएडा

मेरठ सेक्स रेकेट: इंस्पेक्टर के मसाज पार्लर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, कई अरेस्ट

ये लोग अपने ग्राहकों के ऑनलाइन भी लड़कियां उपलब्ध कराते थे।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 8:45 PM IST
sex Racket

नोएडा। मेरठ के शास्त्री नगर इलाके में ब्यूटी पार्लर और मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार चलाने का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने एंटी करप्शन विभाग के एक इंस्पेक्टर विजय वीर सिंह सहित दो अन्य युवकों और तीन युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर विजय वीर सिंह ही इस मसाज पार्लर को चलाता था, जिस पर जिस्मफरोशी का यह धंधा चलता था। वीर सिंह के अलावा पकड़े गए एक अन्य आरोपी का नाम अशोक शर्मा है जो फर्म रजिस्ट्रेशन विभाग में तैनात है। जबकि तीसरा आरोपी बीबीए का छात्र है।

पुलिस की गिरफ्त में आए इन लोगों से पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि ये लोग जिस्मफरोशी का यह धंधा शहर के शास्त्रीनगर, जागृति विहार और गंगानगर समेत कई इलाकों में चलाते थे। इतना ही नहीं, इनका धंधा ऑनलाइन भी चलता था। वॉट्सऐप और फेसबुक के जरिए इन्होंने अपना बड़ा नेटवर्क फैला रखा था। उनका अधिकतर ग्राहकों से ऑनलाइन माध्यम से ही संपर्क होता था।

लड़कियों की बुकिंग भी ऑनलाइन ही की जाती थी। पूछताछ में इन लोगों ने खुलासा किया कि कई बड़े लोग इनके ग्राहकों में शामिल हैं। आरोपियों के मोबाइल से खुलासा हुआ है कि इन लोगों ने कई छात्राओं को अपने धंधे में शामिल कर रखा था।

दो महीने पहले ही जुड़ा था विजय वीर
एंटी करप्शन विभाग का इंस्पेक्टर विजय वीर सिंह अभी दो महीने पहले ही इन धंधेबाजों के साथ जुड़ा था। एक इंस्पेक्टर के धंधे में जुड़ जाने के बाद से इनके अंदर से कानून का डर भी पूरी तरह निकल गया था। ये लोग खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा करते थे। पुलिस द्वारा इन तीनों को हिरासत में लेने के बाद भी इनके मोबाइल पर इनके ग्राहकों के लगातार फोन कॉल और मैसेज आ रहे थे।

Published on: