नोएडा

लॉन टेनिस की राष्ट्रीय खिलाड़ी विश्व सुंदरी की प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा

21 साल की उम्र में मिस इंडिया डेफ-2019 का किया खिताब हासिल जुलाई माह में दक्षिण अफ्रीका में होगी यह प्रतियोगिता मारवाह स्टूडियो में शूट होगा विदिशा का वीडियो  

2 min read
May 20, 2019
fashion
लॉन टेनिस की राष्ट्रीय खिलाड़ी विश्व सुंदरी की प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा

नोएडा. 21 साल की उम्र में मिस इंडिया डेफ-2019 का खिताब हासिल करने वाली विदिशा अब विदेश में परचम लहराएगी। जुलाई माह में दक्षिण अफ्रीका आयोेजित होने वाली मिस वर्ल्ड-डेफ 2019 की तैयारी में जुटी हुई हैं। विदिशा को उसकी मंजिल तक पहुंचाने में पैरेंट्स हर संभव प्रयास कर रहे है।

गाजियाबाद के वसुंधरा की रहने वाली विदिशा बालियान को बचपन में सुनने व समझने में परेशानी होती थी। मां डॉ. दीपशिखा के मुताबिक, स्कूल में पढ़ाई के दौरान विदिशा बहुत परेशानी होती थी। अध्यापक के बोर्ड पर लिखने के बाद ही वह अपना काम कर पातीं थी। अगर टीचर कुछ लिखने के लिए बोलते थे तो वह खुद को असहाय महसूस करतीं। क्लास में पढ़ने वाले उसके साथी काम करने के लिए अपनी कॉपी नहीं दिखाते थे। जिससे देखते हुए स्पोर्ट्स में उसकी रुचि बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि वह कम ही समय में वॉलीबॉल की स्कूल में अच्छी खिलाड़ी बनी।

बाद में उसका मन लॉन टेनिस में लग गया। लॉन टेनिस में विदिशा ने राष्ट्रीय स्तर पर दो बार सिल्वर मेडल और डिफलॉम्पिक्स में पांचवां स्थान हासिल किया। उसके बाद मिस इंडिया डेफ 2019 में जाने का फैसला किया। जिसके लिए कड़ी मेहनत की। उसने कम समय में ही मिस इंडिया डेफ 2019 का खिताब हासिल किया। अब विदिशा मिस वर्ल्ड डेफ 2019 में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही हैं। इसका आयोजन जुलाई में साउथ अफ्रीका में होगा। व्हिलिंग हैप्पीनेस फाउंडेशन विदिशा को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है। सेक्टर 16ए स्थित मारवाह स्टूडियो में विदिशा का वीडियो शूट होगा। उस वीडियो को मिस डेफ वर्ल्ड में दिखाया जाएगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
20 May 2019 03:29 pm
Published on:
20 May 2019 03:26 pm