नोएडा

मदर्स डे स्पेशल: शिवम मावी को करोड़पति बनाने में मां ने निभाई अहम भूमिका, बेटा दुनियाभर में कर रहा नाम

दुनियाभर में आज का दिन इंटरनेशनल मदर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 13 May 2018, 1:39 PM IST
mavi

राहुल चौहान@पत्रिका

नोएडा। दुनियाभर में आज का दिन इंटरनेशनल मदर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन उन सभी महिलओं की बात हो रही है जिन्होंने अपने बच्चों को कामयाब बनाने में सुपर मॉम का रोल अदा किया। अब जब बात सुपर मॉम की हो रही है तो नोएडा के शिवम मावी की मां कविता मावी की बात भी करना जरूरी है। आज मां की मेहनत से ही शिवम मावी गली में क्रिकेट खेलने से लेकर आईपीएल के 11वें सीजन में कोलकाता की तरफ से खेल रहा है। मां की मेहनत ने ही आज मावी को करोड़पति बनाया है।

इसी साल जनवरी में शुरु हुए अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी बेहतरीन तेज गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाने वाले शिवम मावी आईपीएल में खेल रहे हैं। इस मुकाम पर पहुंचने में उनके परिवार का अहम योगदान है। वहीं उनकी मां की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि मावी दुनियाभर में नोएडा और अपने मां-बाप का नाम रोशन कर रहा है।

सेक्टर- 71 में परिवार के साथ रहने वाले बीबीए छात्र और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज शिवम मावी की मां कविता मावी गृहणी हैं। उन्होंने पत्रिका से खास बातचीत में बताया कि शिवम 12 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहा है। वह जब स्कूल और सुबह कोचिंग जाता था तो उन्हें भी जल्दी उठना पड़ता था। जिससे उन्हें खुशी भी होती थी कि बेटा परिवार का नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।

उन्होंने बताया कि आज शिवम नोएडा समेत देशभर का नाम रोशन कर रहा है जिससे वह बहुत खुश है और कामना करती हैं कि इसी तरह उनका बेटा कड़ी मेहनत करता रहे और आगे बढ़ता रहे। आज बेटे की वजह से ही रिश्तेदार व पड़ोसियों का घर में बधाई देने के लिए तांता लगा रहता है।

Published on: