नोएडा

जब सड़क पर चलती हुई वैगन-आर कार अचानक बन गई आग का गोला तो लोगों ने…

देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
2 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 1:39 PM IST
car

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मंगलवार की सुबह थाना कविनगर इलाके के इंडस्ट्रियल क्षेत्र में अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई। जब लोगों ने सड़क पर चलती हुई एक वैगन-आर कार में अचानक आग लगते हुए देखा। गनीमत रही कि जैसे ही भीषण आग लगी तो कार में सवार लोगों ने बड़ी मुश्किल से कूदकर अपनी जान बचाई।

दरअसल, गाजियाबाद के थाना कविनगर इलाके में मंगलवार की सुबह जब सब लोग अपने काम पर जा रहे थे। तब अचानक ही आत्माराम स्टील तिराहा लाल कुआं के पास सड़क पर चलती हुई एक वैगन-आर कार आग का गोला बन गई। जैसे ही कार में सवार लोगों ने कार में लपट उड़ते हुए देखा तो बड़ी मुश्किल से कार से कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि आसपास के लोगों ने भी कार में लगी भीषण आग को काफी बुझाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते आग ने गाड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी।

बताया जा रहा है कि वैगन-आर कार में सीएनजी फिट थी और शॉर्ट सर्किट के कारण ही गाड़ी ने आग पकड़ ली। अचानक ही आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ देर बाद ही गाड़ी में रखा सिलेंडर भी फट गया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और इलाके में भगदड़ मच गई।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को भी सूचित किया लेकिन जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक वैगन-आर कार जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Published on: