नोएडा

Mustard Oil Rate Today (20th April 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में फिर तगड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (20th April 2022) उत्तर प्रदेश में पेट्राेल-डीजल के रेट काफी बढ़ चुके हैं। इसी वजह से माल ढुलाई भी बढ़ती जा रही है। बाजारों हर चीज के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं यूपी के वायदा बाजार में आज 20 अप्रैल को सरसों के तेल के भाव में महज 143 रुपये प्रति लीटर पर खोले गए हैं।

2 min read
Apr 20, 2022

Mustard oil Rate Today (20th April 2022) : दुनिया भर के बाजारों में महंगाई चरम पर है। देश भर पेट्राेलियम पदार्थ महंगे होने के कारण माल भाड़ा भी बढ़ गया है। इसी कारण बाजारों हर चीज के रेट भी तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 20 अप्रैल को सरसों के तेल के भाव 143 रुपये प्रति लीटर पर खोले गए हैं। जबकि इससे पहले 176 रुपये तक जा पहुंचे थे। अप्रैल के शुरुआती दो सप्ताह यूपी में सरसों का तेल 157 रुपये प्रति लीटर था। ताजा भाव से पुराने रेट की तुलना करें तो आज सबसे कम 67 रुपये नीचे खुले हैं, क्योंकि यूपी में सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 210 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। वायदा बाजार के जानकारों का कहना है कि सरसों का उत्पादन अधिक होने के चलते इस बार रेट में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Mustard oil Rate Today (20th April 2022) : देशभर के बाजारों में रसोई के सामान से लेकर हर चीज के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं सरसों का तेल काफी महंगा है। हालांकि यूपी के तेल तिलहन बाजार में बड़ी राहत है। आज 20 अप्रैल को यूपी में सरसों के तेल का भाव 150 से नीचे महज 143 रुपये प्रति लीटर है। जबकि उससे पहले सरसों का तेल 176 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा था। बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में भी यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल में अप्रत्याशित गिरावट देखने को मिल सकती है।

यूपी के वायदा बाजार में आज सरसों के तेल के अधिकतम रेट 20 अप्रैल को भी हमीरपुर में 18 और 19 अप्रैल की तरह 169 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 16 और 17 अप्रैल को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 15 अप्रैल को इलाहाबाद में सरसों का तेल दो सप्ताह की तरह 168 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा था। इसी तरह 1 अप्रैल को अंबेडकरनगर में 172 रुपये प्रति लीटर, 31 मार्च को हमीरपुर में 169 रुपये, 30 मार्च को गाेंडा में 167 रुपये, 29 मार्च को हमीरपुर में ही 169 रुपये और 28 मार्च को बहराइच में 168 रुपये प्रति लीटर थे।

उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में आज 20 अप्रैल को न्यूनतम सरसों के तेल के भाव 18 और 19 अप्रैल की तरह गाजियाबाद में 155 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 16 और 17 अप्रैल को शाहजहांपुर में ही 151 रुपये प्रति लीटर थे। हालांकि 15 अप्रैल को सरसों का तेल मैनपुरी में पिछले दो सप्ताह से 143 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा था। इसी तरह 1 अप्रैल को एटा में महज 134 रुपये प्रति लीटर, 31 मार्च को मैनपुरी में ही 143 रुपये, 30 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये, 27, 28 और 29 मार्च को मैनपुरी में 143 रुपये तो 26 मार्च को एटा में 139 रुपये प्रति लीटर थे।

Published on:
20 Apr 2022 10:10 am
Also Read
View All