नोएडा

Mustard Oil Rate Today (24th April 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल फिर हुआ धड़ाम, जानें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (24th April 2022) : उत्तर प्रदेश में पेट्राेल-डीजल के दाम के साथ सभी खाद्य पदार्थों के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। जबकि यूपी में ही सरसों के तेल भाव काफी नीचे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में आज 24 अप्रैल को सरसों के तेल के भाव 160 रुपये पर खोले गए हैं।

2 min read
Apr 24, 2022
Mustard Oil Rate Today (24th April 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल फिर हुआ धड़ाम, जानें आज के भाव।

Mustard oil Rate Today (24th April 2022) : दुनियाभर के बाजारों में महंगाई लगातार आसमान छू रही है। वहीं भारत के बाजार में सोना-चांदी से लेकर भवन निर्माण सामग्री और पेट्राेलियम पदार्थों के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के दाम इससे एकदम उलट हैं। आज 24 अप्रैल को यहां सरसों के तेल के रेट 160 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले 21 से 23 अप्रैल तक यूपी में ही सरसों के तेल के रेट 166 रुपये तक पहुंच गए थे। सरसों के तेल के रेट की एक साल की तुलना करें तो अभी भी 50 रुपये कम हैं। क्योंकि 2021 में कोरोना महामारी के कारण यूपी में ही सरसों के तेल के रेट 210 रुपये तक पहुंच गए थे। यूपी के वायदा बाजार के जानकारों का मानना है कि सरसों का उत्पादन दोगुने से अधिक होने के कारण तेल के भाव अभी नीचे जाएंगे।

Mustard oil Rate Today (24th April 2022) : भारत के बाजारों में पेट्रोल-डीजल काफी महंगा हो चला है। इसी कारण रसोई के सामान से लेकर हर वस्तु के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। इसी तरह विभिन्न राज्यों में सरसों के तेल भाव भी लगातार आसमान पर हैं। हालांकि यूपी में वर्तमान में राहत है। आज 24 अप्रैल 2022 को उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के रेट 160 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले ही सरसों के तेल के रेट 166 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए थे। बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि यूपी में सरसों के तेल में हो रहा उतार-चढ़ाव कुछ दिनों के लिए हैं। जल्द ही सरसों को तेल काफी नीचे जाने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के अधिकतम रेट आज 24 अप्रैल को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि पिछले तीन दिन से मुजफ्फरनगर में 166 रुपये प्रति लीटर थे। इससे पहले हमीरपुर में पिछले चार दिन से 169 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 16 और 17 अप्रैल को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे। 15 अप्रैल को इलाहाबाद में सरसों का तेल दो सप्ताह की तरह 168 रुपये था। इसी तरह 1 अप्रैल को अंबेडकरनगर में 172 रुपये प्रति लीटर, 31 मार्च को हमीरपुर में 169 रुपये, 30 मार्च को गाेंडा में 167 रुपये और 29 मार्च को हमीरपुर में ही 169 रुपये था।

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 24 अप्रैल को सरसों के तेल के रेट एटा में महज 137 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि कल 23 अप्रैल को सबसे कम सरसों के तेल के रेट गाजियाबाद में 164 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं उससे पहले लगातार तीन दिन गाजियाबाद में 155 रुपये प्रति लीटर थे। 16 और 17 अप्रैल को शाहजहांपुर में ही 151 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 15 अप्रैल को मैनपुरी में पिछले दो सप्ताह से 143 रुपये, 1 अप्रैल को एटा में महज 134 रुपये प्रति लीटर, 31 मार्च को मैनपुरी में ही 143 रुपये तो 30 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर थे।

Published on:
24 Apr 2022 10:12 am
Also Read
View All