नोएडा

Mustard Oil Rate Today (13th June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : एक ही दिन में 10 रुपये लीटर सस्ता हुआ सरसों का तेल

Mustard oil Rate Today (13th June 2022) : उत्तर प्रदेश में बड़े उलटफेर के बाद सरसों के तेल के भाव आसमान से धड़ाम हुए हैं। यूपी में जहां 12 जून को सरसों का तेल 170 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं आज 13 जून को यूपी में सरसों का तेल महज 160 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

2 min read
Jun 13, 2022

Mustard oil Rate Today (13th June 2022) : दुनिया भर में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं भारतीय बाजार में भी हर सामान के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों में स्थिरता के बाद भी महंगाई घटने का नाम नहीं ले रही है। रसोई से लेकर हर सामान के दाम आसमान पर हैं। वहीं यूपी में सरसों के तेल में फिलहाल राहत है। यूपी में जहां कल यानी 12 जून को सरसों का तेल 170 रुपये प्रति लीटर के अधिकतम स्तर तक पहुंच गया था। वहीं आज 13 जून को सरसों का तेल 10 रुपये प्रति लीटर की जबरदस्त गिरावट के साथ महज 160 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। बाजार के जानकारों का दावा है कि इस समय वायदा बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

Mustard oil Rate Today (13th June 2022) : उत्तर प्रदेश में भी हर वस्तु महंगी होती जा रही है। रसाोई के मसालों हों या फिर दाल या फिर सब्जियां सभी के रेट बढ़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल में स्थिरता के बाद भी महंगाई चरम पर है। वहीं यूपी में सरसों के तेल के रेट की बात करें तो कल एकाएक रेट 170 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंचे थे, लेकिन आज 13 जून को एक बार फिर सरसों का तेल 10 रुपये प्रति लीटर की बड़ी गिरावट के साथ 160 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।्र

यूपी के वायदा बाजार आज 13 जून को सरसों के तेल के रेट लंबे अर्से बाद हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 12 जून को लगातार 12 दिन तक सर्वाधिक सरसों का तेल कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर था। वहीं, इससे पहले 30 मई को सरसों का तेल हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर था। वहीं इससे एक दिन पहले सरसों का तेल 29 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 28 मई को सरसों का तेल फैजाबाद में 174 रुपये, 27 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।

यूपी में आज सबसे कम सरसों के तेल के भाव एटा में महज 141 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं।। जबकि इससे पहले 12 जून को इटावा में 149 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं, 11 जून को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह दो दिन पहले 9 जून को एटा में महज 140 रुपये लीटर, उससे पहले लगातार चार दिन हाथरस में 142 रुपये तो उससे पहले हाथरस में ही 143 रुपये प्रति लीटर, 2 जून को हाथरस में 142 रुपये, 1 जून को सरसों का तेल एटा में 140 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।

Published on:
13 Jun 2022 08:23 am
Also Read
View All