29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगले 3 घंटे तांडव मचाएगी बारिश, मौसम विभाग ने इन 58 जिलों में जारी किया अलर्ट

मौमस विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ, आगरा, उन्‍नाव, प्रयागराज और अमेठी समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी-तूफान की भी आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Aman Pandey

Apr 29, 2026

IMD Weather Update mp

IMD Weather Update mp (Photo Source - Patrika)

उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया है। प्रदेश में बुधवार को आगरा, उन्‍नाव, प्रयागराज और अमेठी में आंधी-पानी के साथ तेज बारिश हुई। लखनऊ में अचानक अंधेरा छा गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

वहीं, बरेली, नोएडा, मथुरा, नोएडा और प्रतापगढ़ समेत 16 जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। उधर, सहारनपुर, मेरठ और आगरा में भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं को बारिश की वजह बताया है। वहीं, पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के 58 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई है। अगले 5 दिन यानी 30 अप्रैल, 1, 2, 3 और 4 मई तक बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती सकती है।

1 से 4 मई तक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैलक को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, 1 मई को पश्चिमी यूपी में हल्की और पूर्वी यूपी में तेज बारिश और 2 मई को प्रदेश के अलग-अलग इलाको में हल्की बारिश होगी। 3 और 4 मई को भी पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश क पूर्वानुमान है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर (भदोही), जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के क्षेत्र बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भी बारिश

उधर, बिहार के पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सारण, गया, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अप्रैल को ग्वालियर, रीवा, सतना और छतरपुर जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।