Mustard oil Rate Today (11th July 2022) : देशभर में महंगाई लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसी के चलते केंद्र सरकार ने खाद्य तेल कंपनियों को रेट कम करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बावजूद बाजार में खाद्य तेल में तेजी बरकरार है। आज यूपी में सरसों के तेल रेट 11 जुलाई सोमवार को 163 रुपये लीटर हैं।
Mustard oil Rate Today (11th July 2022) : दुनियाभर में महंगाई को त्राहिमाम मचा है। वहींं भारतीय बाजार में भी महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इसी वजह से केंद्र सरकार ने खाद्य तेल कंपनियों को दाम घटाने के निर्देश दिए थे। कई कंपनियाें ने एमआरपी पर 10 रुपये से 15 रुपये तक घटाए हैं। लेकिन, इसके बाद भी लोगों को कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। ज्ञात हो कि पेट्रोलियम कंपनियों ने हाल ही में रसोई गैस की दरों में 50 रुपये की बढ़ोतरी से जनता की कमर तोड़कर रख दी है। यही वजह है कि लोगों को राहत के बजाए हताश होना पड़ रहा है। यूपी के तेल तिलहन बाजार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज यानी 11 जुलाई सोमवार को उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के रेट औसतन 163 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मानसून के साथ ही दामों और तेजी आएगी।
Mustard oil Rate Today (11th July 2022) : बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं। हालांकि पेट्रोलियम कंपनियाें ने घरेलू गैस के दाम बढ़ाकर लोगों पर अधिक बोझ डालने का काम किया है। इस तरह पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता को को अब अधिक जेब ढीली करनी पड़ री है। वहीं इस अंतर को कम करने के लिए केंद्र सरकार के खाद्य तेल कंपनियों को कीमतें कम करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके बाद भी सरसों के तेल के भाव बढ़ते ही जा रहे हैं। आज यानी 11 जुलाई को यूपी में सरसों के तेल के रेट 163 रुपये के रिर्कार्ड स्तर पर खुले हैं।
यह भी पढ़ें - सरसों के तेल में जबरदस्त उछाल, जानें आज के ताजा भाव
यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 11 जुलाई को सरसों के तेल के भाव अधिकतम हमीरपुर में 164 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। इससे एक दिन पहले 10 जुलाई को सरसों के तेल के अधिकतम रेट कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे। जबकि 9 जुलाई को सरसों के तेल के रेट अंबेडकरनगर में 165 रुपये थे। वहीं, 7 और आठ जुलाई सर्वाधिक सरसों के तेल के रेट कानपुर में ही 180 रुपये थे। उससे पहले 6 जुलाई को अंबेडकर नगर में ही 166 रुपये तो 5 जुलाई को मिर्जापुर में 165 रुपये प्रति लीटर थे।
यूपी के वायदा बाजार में आज सरसों के तेल के सबसे कम भाव आज 11 जुलाई को गाजियाबाद में 162 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। इससे पहले 10 जुलाई को सरसों के तेल के रेट गाजियाबाद में ही 159 रुपये प्रति लीटर थे। जबकि 9 जुलाई को हाथरस में 144 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं, 7 और 8 जुलाई को हाथरस में ही महज 142 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 5 और 6 जुलाई को लगातार दो दिन अलीगढ़ में 144 रुपये, 4 जुलाई को एटा में 142 रुपये तो 1 व 2 जुलाई को हाथरस में 142 रुपये प्रति थे।