
नोएडा. 10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होने वाली है। नवरात्रि में मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। हर दिन होने वाली पुजा के लिए एक खास रंग बनाया गया है। हर दिन अलग रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने का विशेष महत्व होता है। देवी के नौ दिनों तक इस रंग के कपड़े पहनने से मनोकामना पूरी होती है।
शैलपुत्री
पीले रंग के कपड़े पहनकर शैलीपुत्री की पूजा करनी चाहिए। मां शैलपुत्री की पूजा पहले दिन होती है।
ब्रह्माचारिणी
दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा होती है। दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करें।
चंद्रघंटा
स्लेटी रंग के कपड़े पहनकर मां चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए। तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है।
कुष्मांडा
नारंगी रंग के कपड़े पहनकर मां कुष्मांडा की पूजा होती है। मां कुष्मांडा की पूजा चौथे नवरात्रि के दौरान की जाती है।
स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा सफेद रंग के कपड़े पहन कर करनी चाहिए।
कात्यायनी
लाल रंग के कपड़े पहनकर मां कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए। मां कात्यायनी की पूजर नवरात्रि के छठे दिन होती है।
कालरात्रि
नीले रंग के कपड़े पहनकर मां कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है।
महागौरी
आठवें दिन मां महागौरी की पूजा गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर करनी चाहिए।
सिद्धिदात्री
नवरात्रि के आखिरी यानी नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। बैगनी रंग के कपड़े पहन कर मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है।