नोएडा

Dharm Gyan: अगर आपके घर में भी है Negative Energy तो अपनाएं ये 6 Tips, खुशहाल होगी जिंदगी

Highlights: -(negative energy ko kaise dur kare) घर में कुछ नियमों का पालन न किया जाए तो Negative Energy का वास होने लगता है -जिससे घर में तरह-तरह की समस्याएं होने लगती हैं tips for negative energy से निपटा जा सकता है
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2019, 1:19 PM IST
hqdefault.jpg

नोएडा।Dharm Gyan।negative energy ko kaise dur kare। वास्तु (Vastu) में कहा जाता है कि अगर घर में कुछ नियमों का पालन न किया जाए तो नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का वास होने लगता है। जिससे घर में तरह-तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

हालांकि पंडित विनोद शास्त्री की मानें तो कुछ उपाय (tips for negative energy) किए जाएं तो इनसे निपटा जा सकता है और फिर से घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) लाई जा सकती है। इसके लिए बस छोटे-छोटे उपाए करने की जरूर होती है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में-

गूग्गल और लोवान

नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर निकालने का सबसे अच्छा तरीका है गूग्गल और लोवान जलाएं। इनके धुंए से घर में नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है और घर की हवा भी शुद्ध हो जाती है।

क्रिस्टल

घर में क्रिस्टल रखें। पंडित जी के अनुसार घर में क्रिस्टल रखने से जब इन पर सूर्य की रोशनी पड़ती है तो इनसे सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। घर में किसी भी सेंटर टेबल, खिड़की या अन्य जगह पर क्रिस्टल रख सकते हैं।

घंटी बजाएं

वास्तु के अनुसार घर में रोज घंटी बजाने से भी नकारात्मक ऊर्जा बाहर होती है। इससे सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए घर में अच्छी आवाज वाली घंटियां लगाएं। इसके अलावा आप विंड चिम भी रख सकते हैं।

रात में रखें नमक

घर के चारों कोनों में रात के समय नमक रख दें। फिर इसे सुबह हटा दें। इससे भी घर से नकारात्मक भर्जा बाहर हो जाएगी। इसके अलावा नमक के पानी से पोछा लगाने से भी घर की शुद्धी होती है।

घर को रखें साफ

जैसा कि सभी जानते हैं कि घर में दरिद्रता की शुरूआत गंदगी से होती है। इसलिए हमेशा घर को साफ-सुथरा रखना चाहिए। घर के सभी कोनों की भी अच्छे से सफाई करनी चाहिए।

शनिवार को करें ये उपाय

शनिवार को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। इससे नकारात्मक शक्ति घर में नहीं भटकेगी, साथ ही घर में वृद्धि भी होगी।

Updated on:
6 Oct 2019, 1:19 PM IST
Published on: