
नोएडा।अगर आप एनसीआर में आने वाले इस नेशनल हार्इवे से गुजरते है, तो यह खबर आपके लिए है।इसकी वजह इस नेशनल हार्इवे पर टोल के रेट में बदलाव होना है। अगर आप भी एनएच-91 से गुजर रहे है, तो आप को इसके लिए पहले के मुकाबले टोल टैक्स पर ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। यह टोल नैशनल हार्इवे-91 यानी जीटी रोड पर पड़ने वाले दादरी के लुहारली टोल पर बढ़ाया गया है। यह रेट सभी कैटिगरी के वाहनों का बढ़ाया गया है।
हर वाहन पर टोल रेट में हुर्इ इतने रुपयों की बढ़ोतरी
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने एनएच-91 की श्रेणी में आने वाले जीटी रोड पर दादरी के लुहारली टोल पर लगने वाला टैक्स बढ़ा दिया है। इसके तहत अलग अलग वाहनों की कैटिगरी के हिसाब से टोल रेट में 5 से 25 रुपये का इजाफा किया गया है। इसमें दोपहिया, तीन पहिया, चार पहिया, कमर्शल हल्के वाहनों आैर भारी वाहनों के टोल में रेट में अलग अलग बढ़ोतरी की गर्इ है। एनएचएआई ने इसकी घोषणा कर दी है। जल्द ही इस रूट से गुजरने वाले वाहनों से नये रेटों से टोल वसूला जाएगा। वहीं टोल अधिकारियों की माने तो टोल के बढ़े हुए दाम मासिक पास पर अप्लार्इ होंगे। टोल से हर दिन या कर्इ बार गुजरने वाले वाहनों के मासिक पास पर बढ़ाये गये। दामों के अनुसार ही टोल वसूला जाएगा।
इस दिन से लागू होगे नये रेट
एनएचएआर्इ के अधिकारियों के अनुसार जीटी रोड स्थित टोल पर बढ़े हुए दाम एक अप्रैल से वसूले जाएंगे। इससे पहले सभी लोग पहले के ही दामों में सफर कर सकेंगे। साथ ही टोल पर बनने वाला मासिक पास भी एक अप्रैल से ही नये दामों के साथ बनाया जाएगा।
ये होगे टोल के नये दाम
वाहन -पुरानी दर -नई दर
जीप,कार,वैन,हल्के वाहन -105 -110
कमर्शल हल्के वाहन -160 -170
बस, ट्रक -330 -345
तीन धुरी वाले वाहन -505 -530
सात और उससे ज्यादा धुरी वाले वाहन -650 -675