Highlights - सलारपुर में अवैध रूप बनाई गई शिव शक्ति कॉलोनी में अवैध निर्माणों को गिराया- प्राधिकरण की एक हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त हुई- विरोध कर रही दो महिलाओं समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोएडा. नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र सेक्टर-81 सलारपुर में अवैध रूप बनाई जा रही शिव शक्ति कॉलोनी में चल रहे कई अवैध निर्माणों को लोगों के भारी विरोध के बावजूद प्राधिकरण के अतिक्रमण दस्ते ने ध्वस्त कर दिया। यहां लगभग 1000 वर्ग मीटर अतिक्रमण को मुक्त कर अपना कब्जा प्राप्त कर लिया। अवैध कब्जा करने व सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी के अवर अभियंता सुंदर लाल के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना फेज-2 पुलिस दो महिलाओं समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
नोएडा के सेक्टर-81 सलारपुर में जब नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी डॉक्टर संतोष उपाध्याय के नेतृत्व में अतिक्रमण का दस्ता अवैध निर्माण गिराने पहुंचा, तो लोगों ने उसका जमकर विरोध किया। दस्ते के साथ मौजूद पुलिस बल ने इन अवैध निर्माण गिराने का विरोध कर रहे हैं लोगों को बल प्रयोग कर वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद प्राधिकरण के बुलडोजर ने वहां अवैध रूप से बनाए गए निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी डॉक्टर संतोष उपाध्याय ने बताया कि ग्राम सलारपुर में जिस जमीन पर अवैध प्लाट और मकान बनाए जाने का काम किया जा रहा है। उस जगह का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। जब प्राधिकरण का दस्ता वहां पर अवैध निर्माण को गिराने पहुंचा तो वहां मौजूद भारी संख्या में लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने जेसीबी मशीन के सामने लेटकर कार्रवाई में रुकावट डालने कोशिश की। लगभग दो घंटे तक नोकझोंक के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किया जा सका।
मौके पर जब प्राधिकरण का अतिक्रमण दस्ता अवैध मकानों गिरा रहा था उसी दौरान एक महिला जिसका नाम अनामिका था, वह छत पर चढ़ गई और दरवाजा बंद कर लिया। छत पर बैठकर विरोध करती रही और आत्महत्या की धमकी देती रही। उसको समझा कर नीचे उतारा गया। थाना फेज-2 पुलिस ने दो महिलाओं समेत 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिनके नाम है अजीज़ पुत्र शमशुद्दीन, परवेज़ आलम पुत्र मंज़ूर, प्रतिभा सिंह पत्नी महेंद्र सिंह, अनामिका पत्नी परवेज़ आलम है।
डॉक्टर संतोष उपाध्याय ने बताया कि ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद कई लोगों ने सुभाष भाटी जो सलारपुर में नेता के रूप में प्रसिद्ध है उससे प्लॉट खरीदने की बात कही और सुभाष सुभाष भाटी ने उन लोगों को गुमराह कर और तथ्यों को छिपाकर प्लॉट बेचे थे। थाना फेस टू में मुकदमा दर्ज कराया गया है।