नोएडा

मंगलमय हो आपकी यात्रा, नोएडा बस डिपो कर रहा है अनोखा प्रयास

नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह का कहना है कि बसों को चलने वाले स्टाफ की दिनचर्या काफी मुश्किल भरी होती है। उन्हें लगातार घंटों बस की यात्रा करनी पड़ती है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2021, 3:57 PM IST
noida_bus.jpg

नोएडा. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अक्सर कुछ ना कुछ नया प्रयोग करता रहता है जिससे यात्रियों को सुविधा हो सके। इसी क्रम में नोएडा डिपो ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए एक अनोखा प्रयोग कर रहा है। इस प्रयोग से यात्रियों को तो लाभ भी मिलेगा और विभाग पर किसी तरह का कोई आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा।

दरअसल, दिन रात अपने घर-परिवार से दूर रहकर बस चालक और परिचालक बस संचालन करते हैं। उनकी कोशिश रहती है यात्री बिना किसी असुविधा के समय से अपने घरों को पहुंचें। जिसकी वजह से चालक और परिचालक के मानसिक तनाव को कम करने के लिए नोएडा डिपो में अब हर माह योगा शिविर आयोजित किया जाएगा।

योगा शिविर का होगा आयोजन

नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह का कहना है कि बसों को चलने वाले स्टाफ की दिनचर्या काफी मुश्किल भरी होती है। उन्हें लगातार घंटों बस की यात्रा करनी पड़ती है। जिसकी वजह से उनको मानसिक तनाव में रहना पड़ता है, चालक परिचालकों के परिवार भी दूर रहते हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए योगा शिविर की योजना बनाई गई है। हर माह के दूसरे शनिवार को यह अभी आयोजित किया जा रहा है, समय के साथ और दिन भी किया जाएगा इस से यात्रियों को भी सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।

विभाग का नहीं होता कुछ खर्चा

एआरएम एनपी सिंह ने आगे बताया कि शिविर अपनी इच्छा से लोग जॉइन कर रहे हैं, किसी को जबरन नहीं कराया जाता है। योग कराने वाले शिक्षक भी सेवा भाव के कारण योग कराने आते हैं, उन्हें कोई पैसा नहीं दिया जाता है। इसलिए इस पर विभाग का एक भी पैसा खर्च नहीं होता है।

Published on: