नोएडा

इस बेटी के जज्बे को आप भी करेंगे सलाम, 1200 किमी दूरी बाइक से तय कर डाला पहला वोट

नोएडा से अपना पहला वोट डालने बाइक से झारखंड पहुंची युवती

2 min read
May 12, 2019
इस बेटी के जज्बे को आप भी करेंगे सलाम, 1200 किमी दूरी बाइक से तय कर डाला पहला वोट

नोएडा. लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में रविवार को यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड की 96 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। वोटिंग को लेकर देशभर के मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में नोएडा की एक युवती ने ऐसी मिशाल पेश की है, जो अच्छे-अच्छे के बस की बात नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नोएडा में रहने वाली यशोदा की जिन्होंने धनबाद में जाकर मतदान करते हुए लोगों को एक बड़ा संदेश दिया है।

दरअसल, नोएडा में रहने वाल 18 वषीर्य यशोदा दुबे मूलरूप से झारखंड के धनबाद की रहने वाली हैं और उनका वोट धनवाद के सिंदरी में है। यशोदा ने अपने दोस्तों से कहा कि उन्हें पहली बार वोट देने का अधिकार मिला है, लेकिन वह इसे किसी भी कीमत पर जाया नहीं होने देंगी। इसलिए वह अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर धनबाद के लिए निकल गई। उन्होंने बताया कि बाइक पर इतना लंबा सफर कर वह जनता को हर हाल में मतदान का संदेश देना चाहती हैं। बता दें कि नोएडा से धनबाद की दूरी करीब 1200 किलोमीटर है। बताया जा रहा है कि वह न केवल समय पर धनबाद पहुंची हैं, बल्कि अपने मताधिकार का इस्तेमाल भी कर लिया है।

अब अपने इस जोश, जज्बे और जुनून के लिए यशोदा दुबे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि कुछ लोग जहां मतदान के दिन घर में बैठे रहते हैं और चंद कदमों की दूरी कर मतदान स्थल तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे लोगों को यशोदा दुबे से सीखना चाहिए कि मतदान कितनी जरूरी चीज है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
12 May 2019 05:02 pm
Also Read
View All