नोएडा

ईपीई से पहले यह बना देश का सबसे तेज गति वाला एक्सप्रेस-वे, 120 किमी प्रति घंटा होगी रफ्तार

एनएचएआई ने एक्सप्रेस-वे की स्पीड लिमिट में बढ़ा दी है।
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2018, 3:05 PM IST
expressway

नोएडा। देश में अभी तक मौजूद सभी एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 100 किमी प्रति घंटा तय है। वहीं एनएचएआई द्वारा तैयार किया जा रहा ईस्टर्रन पैरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर केंद्र सरकार द्वारा 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार रखने पर विचार किया जा रहा है। जिसके बाद से यह कहा जा रहा था कि ईपीई देश का सबसे तेज गति वाला एक्सप्रेस-वे होगा। लेकिन इसके शुरु होने से पहले ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे इस खिताब को अपने नाम कर लिया है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस शहर से महज 20 मिनट में पहुंच सकेंगे एम्स , तैयार हुआ ऐसा बेहतरीन रोड

एनएचएआई ने जारी किया सर्कुलर

दरअसल, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस एक्सप्रेसवे पर सभी प्रकार के वाहनों की स्पीड लिमिट बढ़ा दी है। बता दें कि एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट को वाहनों के आधार पर 2 के बजाय 4 वर्गों में बांटा गया है।

120 किमी की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे वाहन

एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बाइक के लिए अधिकतम रफ्तार 80, ट्रकों के लिए 90, बसों के लिए 100 और कार के लिए 120 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। जबकि इससे पहले बस-ट्रक के लिए 60 और कार-बाइक के लिए 80 किलोमीटर की स्पीड लिमिट तय थी। उन्होंने बताया कि एनएचएआई ने 16 अप्रैल को इसका एक सर्कुलर जारी कर दिया है। जिसके बाद इस एक्सप्रेस-वे पर लगे हाइवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एचटीएमएस) के सॉफ्टवेयर में बदलाव किया गया है और इसे नोएडा में भी लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बुआ ने भतीजी के साथ किया ऐसा काम कि सुनकर रिश्ता भी हो जाएगा शर्मसार

ईपीई पर भी रहेगी 120 किमी की रफ्तार

गौरतलब है कि हरियाणा और यूपी के कई जिलों से होकर गुजर रहे ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस-वे के शुरु होने में कुछ ही समय रह गया है। वहीं कहा जा रहा है कि 29 अप्रैल को पीएम मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। वहीं इसके शुरु होने पर लोगों को जहां ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। वहीं वाहन चालक इसपर अधिकतम 120 किमी की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे।

Published on: