नोएडा

प्रेमी से शादी करने को किया मना तो युवती ने उठाया यह खौफनाक कदम

गंभीर हालत में जिला अस्पताल से युवती को किया गया दिल्ली रेफर

2 min read
Jan 04, 2018
attempt to suicide

नोएडा।प्रेमी से शादी करने से परिजनों के रोकने पर एक युवती ने अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए खौफनाक कदम उठा लिया। हालांकि समय रहते इसकी जानकारी उसके परिजनों को लग गर्इ। जिसके बाद परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। घटना बुधवार तड़के की है।जहां कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने साथ नौकरी करने वाले युवक से शादी करना चाहती है, युवती

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़ निवासी एक युवती परिवार के साथ सेक्टर 10 स्थित जेजे कालोनी में रहती है। वह दिल्ली लक्ष्मीनगर स्थित एक कपड़े के शोरूम में काम करती है। शोरूम में काम करने वाले एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसी से शादी से भी करना चाहती है। बुधवार तडक़े युवती ने अपने परिजनों को बताया कि वह अपने साथ काम करने वाले युवक से शादी करना चाहती है। परिजनों ने युवक से शादी करने से मना कर दिया। इस बात पर युवती का परिजनों से झगड़ा हो गया।

झगड़े के तुरंत बाद खार्इ नींद की गोलियां

झगड़े के दौरान युवती ने अपने कमरे में जाकर नींद की करीब एक दर्जन से ज्यादा गोलियां खा ली। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने युवती के गोली खाने का पता लगते ही उसे सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने युवती को दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं पुलिस को इसकी जानकारी अस्पताल से मिले मीमो से लगी।इस संबंध में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस का कहना है कि युवती ने यह कदम अपने परिजनों के प्रेम विवाह करने पर नाराजगी जताने की वजह से उठाया है। मामला संज्ञान में है। युवती का दिल्ली स्थित एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसके बयान लेकर आगे की कार्रवार्इ की जाएंगी।

Published on:
04 Jan 2018 04:23 pm