नोएडा

ऑन डिमांड कार चोरी करते थे ये बदमाश, वाहन चोरी का लगा चुके शतक

नोएडा सहित दिल्ली एनसीआर मे 100 से अधिक वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 2:17 PM IST
thieves

नोएडा। शहर में लगातार हो रही वाहनों की चोरी के चलते पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही है। इसी क्रम में थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गैंग के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये वाहन चोर नोएडा सहित दिल्ली एनसीआर मे 100 से अधिक वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 गाडियां, 2 एलसीडी बरामद की हैं। सबसे ज्यादा वारदाते इन लोगों ने दिल्ली में की हैं। गिरफ्तार कर्मवीर पर 25 मुकदमे, मनीष पर 23 मुकदमे और राजा पर 13 मुकदमे एनसीआर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

थाना सेक्टर -39 पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश गैंग के शातिर चोर कर्मवीर, राजा और मनीष हैं जो दिल्ली सहित एनसीआर में 100 से अधिक वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चके हैं। वहीं इन पर दिल्ली सहित एनसीआर के अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि ये लोग ऑन डिमाड कार चुराया करते थे और बिहार नेपाल व पश्चिम बंगाल समेत नार्थ ईस्ट मे गाडियों की सप्लाई दिया करते थे। अब तक इस गैंग ने 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस इनसे पुछताछ कर रही है कि इनके गैंग में और कौन-कौन काम करता है। ये लोग सबसे ज्यादा मिडिल क्लास की गाडियों को ही चुराते थे क्योंकी इनके पास मिडिल क्लास की गाडियों की डिमांड आती थी। चोरी के साथ-साथ इन लोगों ने कई वाहन लूट की घटनाओं को भी अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि हर वक्त नशे मे रहने वाले ये आरोपी नशे की हालत में ही घटनाओं को अंजाम देते थे और फुर हो जाते थे। दिल्ली और नोएडा पुलिस को काफी समय से इस गैंग की तलाश थी और नोएडा पुलिस को सफलता मिली और ये गैंग पकडा गया।

Published on: