नोएडा

सराहनीय: 25 फीट गहरे सीवर में गिरी बच्ची की पुलिस ने बचाई जान, लोग कर रहे तारीफ

Highlights: -नोएडा के भंगेल स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर में इलाज के लिए लाई गई -डेढ़ साल की बच्ची स्वस्थ है, लेकिन दहशत में है -बच्ची की जान पुलिसकर्मियों की तत्परता से की गई कार्रवाई के कारण ही बची है
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2020, 3:55 PM IST
screenshot_from_2020-05-26_15-43-14.jpg

नोएडा। पुलिसकर्मियों की तत्परता के कारण 25 फीट गहरे सीवर में गिरी हुई डेढ़ साल की बच्ची की जान बच गई। बच्ची को इलाज के लिए भंगेल स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। इस मामले में पब्लिक और पुलिसकर्मियों ने जिस समन्वय से और तत्परता से कार्रवाई की है, उसकी सराहना की जा रही है।

दरअसल, नोएडा के भंगेल स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर में इलाज के लिए लाई गई। डेढ़ साल की बच्ची स्वस्थ है, लेकिन दहशत में है। बच्ची की जान पुलिसकर्मियों की तत्परता से की गई कार्रवाई के कारण ही बची है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाना 49 के अंतर्गत चलने वाली पीआरवी को एक कॉलर बाल कृष्ण पाल ने सूचना दी थी, सैमसंग कम्पनी गौर सिटी सोसायटी के पास सडक के किनारे बने एक 25 फिट गहरे सीवर में एक डेढ़ साल की बच्ची सीवर के अंदर गिरी हुई है। उसे निकालने के लिए पुलिस की सहायता चाहिए।

इस सूचना पर पीवीआर पर तैनात पुलिसकर्मीयो तत्काल कार्रवाई करते हुए कॉलर के बताए स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से बड़े सावधानीपूर्वक सीवर में गिरी हुई बच्ची को बाहर निकाल लिया और उसे उपचार के लिए भंगेल स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर भर्ती करा दिया। बच्ची को उसके माता-पिता तक पहुंचाने का काम थाना 49 पुलिस कर रही है। पुलिस, कॉलर और स्थानीय लोगों की जमकर सराहना की जा रही है। जिसके कारण एक बच्चे की जान बच गई।

Updated on:
26 May 2020, 3:55 PM IST
Published on: