नोएडा

Noida: गार्ड ने छात्रा को इस तरह किया परेशान तो वह गिर गई छत से

Highlights Noida के सेक्‍टर-76 स्थित सोसायटी में सामने आया मामला पुलिस ने केस दर्ज कर गार्ड की तलाश शुरू की नोएडा के एक नामी स्‍कूल में 11वीं में पढ़ती थी छात्रा
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2019, 10:26 AM IST
student.jpg

नोएडा। आम्रपाली सिलिकॉन सिटी (Amrapali Silicon City) में 22 अक्टूबर (October) की रात संदिग्ध हालात में 15वीं मंजिल से गिरकर एक किशोरी की मौत हो गई थी। इस मामले में छात्रा के पिता ने सोसायटी के गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गार्ड छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस (Police) ने धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी गार्ड की तलाश शुरू कर दी है।

गार्ड कर रहा था ब्‍लैकमेल

छात्रा नोएडा (Noida) के सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सोसायटी की 15वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से संदिग्ध हालात में गिर गई थी। वह सेक्टर-39 के नामी स्कूल में पढ़ती थी। परिवार के लोग तुरंत उसको सेक्टर-27 के कैलाश अस्पताल ले गए थे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। थाना-49 पुलिस ने शव को कब्जे में मामले की जांच शुरू की तो पता चला की छात्रा को सोसायटी का क्यू टावर का गार्ड ब्लैकमेल कर रहा था।

लिफ्ट में छेड़छाड़ का भी लगा आरोप

छात्र के पिता प्रशांत शर्मा की तहरीर पर धारा 306 तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी तहरीर से अनुसार, छात्रा को उसके स्कूल में ही पढ़ने वाले एक छात्र के साथ क्यू टावर के गार्ड ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद से गार्ड उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा पुलिस ने बताया कि आरोप लगाया गया है क‍ि गार्ड ने छात्रा के साथ लिफ्ट में कई बार अश्लील हरकत भी की थी। पुलिस गार्ड को तलाश कर रही है।

Updated on:
31 Oct 2019, 10:26 AM IST
Published on: