नोएडा के नेताओं को रायफल नहीं अब कारबाइन चाहिए 

नेता अब रायफल की बजाए कारबाइन की सुरक्षा चाह रहे हैं। जिले के 50 वीआईपी लोगों ने पुलिस से रायफल वाले सुरक्षा गार्ड के बदले कारबाइनधारी सुरक्षा गार्डों की मांग की है। पुलिस के पास कारबाइन की कमी है।

less than 1 minute read
Jan 13, 2016
Feature image
नोएडा
। नेता अब रायफल की बजाए कारबाइन की सुरक्षा चाह रहे हैं। जिले के 50 वीआईपी लोगों ने पुलिस से रायफल वाले सुरक्षा गार्ड के बदले कारबाइनधारी सुरक्षा गार्डों की मांग की है। पुलिस के पास कारबाइन की कमी है। वीआईपी लोगों के अलावा गार्ड भी अब रायफल रखना पसंद नहीं कर रहे हैं।


200 की सुरक्षा में 500 गार्ड


जिले में अभी 200 वीआईपी की सुरक्षा में करीब 500 पुलिस गार्ड तैनात हैं। कईयों के साथ पूरी गारद चलती है। वीआईपी लोगों ने कहा कि वह बड़ी गाड़ी में चलते हैं इसके बाद भी रायफल की लंबाई की वजह से उनके गार्ड तथा सहयोगी आराम से वाहन में नहीं बैठ पाते हैं।


रायफल 44 तथा कारबाइन 36 सेमी की

एक रायफल की लंबाई 44 सेंटीमीटर की है। वहीं कारबाइन 36 सेंटीमीटर की है। कम लंबाई होने की वजह से कारबाइन की मांग बढ़ रही है।


पुलिस प्रशासन के पास है कारबाइन की कमी


इधर पुलिस प्रशासन ने कारबाइन की मांग की पुष्टि की है। लेकिन प्रशासन ने साफ कहा है कि अभी नेताओं की मांग पूरी नहीं की जा सकती। कारबाइन गन की कमी है।

Published on:
13 Jan 2016 12:58 pm