नोएडा

उत्‍तर प्रदेश दिवस पर नोएडा के लोगों को मिलेंगे कई तोहफे

मल्‍टीलेवल पार्किंग और अंडरपास का होगा लोकार्पण, तीन प्रोजेक्टों का किया जाएगा शिलान्यास

2 min read
Jan 04, 2018

नोएडा। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्‍य में शहरवासियों को कई तोहफे मिलने वाले हैं। इसके चलते प्राधिकरण के अधिकारी भी इन्हें लेकर सख्त हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश दिवस पर 24 जनवरी को शहर में तीन प्रोजेक्टों का लोकार्पण किया जाना है। इन प्रोजेक्टों का बुधवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अन्‍य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 24 जनवरी को ही तीन प्रोजेक्टों का शिलान्यास भी किया जाएगा।

मल्‍टीलेवल पार्किंग का किया निरीक्षण

ये भी पढ़ें

खबर काम की: यूपी के इस शहर में बन रहा है ट्रैफिक पार्क, इन सुविधाओं से होगी लैस

बुधवार सुबह निरीक्षण अभियान शुरू हुआ। इस दौरान प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकार आलोक टंडन, अपरमुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके मिश्रा, वरिष्ठ परियोजना अभियंता और परियोजना अभियंताआ सेक्टर-18 स्थित मल्‍टीलेवल पार्किंग पहुंचे। यहा पेंटिंग का कार्य किया जा रहा था। इसके बाद अधिकारियों ने सेक्टर-94, 95 में बन रहे अंडरपास का जाएजा लिया। यहा निर्माण कंपनी को तय समय सीमा में काम करने के निर्देश दिए गए। वहीं, कालिंदी कुंज को नोएडा से जोड़ने वाले यमुना नदी पर पुल के समानांतर बन रहे दूसरे पुल का निरीक्षण किया। यहां प्रतिदिन 200 कर्मचारियों को काम करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन यहां 168 कर्मचारी काम करते पाए गए। इस पर नाराजगी व्यक्त की गई। वहीं, अंत में सेक्टर-60, 61 अंडरपास का निरीक्षण किया गया। इसका काम अंतिम चरण में है। फिनिशिंग का काम होने के बाद इस अंडरपास का भी 24 जनवरी को लोकार्पण किया जाएगा।

इन प्रोजेक्टों का होगा लोकार्पण

24 जनवरी को सेक्टर-18 स्थित बहुंमजिला पार्किंग का लोकार्पण किया जाएगा। इसकी क्षमता 3000 वाहन की है। इसको कुल 163.32 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। पार्किंग में डबल बेसमेंट के साथ कुल 8 फ्लोर हैं। पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए इसका 2.50 एकड़ का क्षेत्र ग्रीन एरिया है। इसके साथ ही 64.80 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुए सेक्टर-60, 61, 66, 71 के चौराहे पर अंडरपास का भी शुभारंभ किया जाएगा। छह लेन का अंडरपास कुल 780 मीटर लंबा है। एमएपी-3 पर सेक्टर-94, 95 तिराहे पर अंडरपास की शुरुआत की जाएगी। 4 लेन का यह अंडरपास 700 मीटर का है।

इन प्रोजेक्टों का किया जाएगा शिलान्यास

उत्तर प्रदेश दिवस पर तीन प्रोजेक्टों का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें नोएडा- ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 2.36 किलोमीटर का अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। इस अंडरपास से सेक्टर-44, 45, 46, 47, 48, 96, 97, 98, 99 से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों का आवागम सुगम हो सकेगा। इस कार्य को 31 दिसंबर 2019 तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-155 में औद्योगिक सेक्टर का विकास 16.84 करोड़ रुपए में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

शामली अपडेट: मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी बदमाश से लोहा लेने वाले कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत
Published on:
04 Jan 2018 08:55 am
Also Read
View All