Noida: योगी सरकार ने नोएडा मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी है।
Noida News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार 25 जून को बॉटनिकल गार्डन से एक्वा लाइन के सेक्टर -142 तक मेट्रो विस्तार को मंजूरी दे दी। लगभग 11 किलोमीटर लंबे इस निर्माण कार्य को पूरा करने करने के लिए 2254 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस दौरान कुल 8 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा।
सेक्टर-38 ए बॉटनिकल गार्डन
सेक्टर-97-यूनिटेक बिल्डिंग के पास
सेक्टर-105-हाजीपुर अंडरपास के पास
सेक्टर-44-एफ ब्लॉक पार्क के सामने
सेक्टर-96-नोएडा अथॉरिटी आफिस
सेक्टर-108-जेपी फ्लाईओवर (सेक्टर-82 फ्लाईओवर) के पास
सेक्टर-93-पार्श्वनाथ प्रेस्टीज और एल्डिको सोसायटी के बीच
सेक्टर-91 पंचशील इंटर कॉलेज के सामने