सात महीने से नहीं मिली सैलरी तो कर्मचारियों ने रोका नार्थ आई परियोजना का काम

कर्मचारियों ने श्रम विभाग के अलावा मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से भी गुहार लगाई

less than 1 minute read
Jul 30, 2017
workers protest in noida
नोएडा।
सैलरी नहीं मिलने पर सेक्टर-74 सुपरटेक के नार्थ आई के कर्मचारियों ने काम रोक दिया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उन्हें सात महीने से सैलरी नहीं दी है। ऐसे में उनका जीना मुहाल हो चुका है। इसको लेकर कर्मचारियों ने श्रम विभाग के अलावा मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से भी गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि सुपरटेक की नार्थ आई एक महत्वपूर्ण परियोजना है। जिसके निर्माण को लेकर दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे है। इसमे इंजीनियर, टेक्निकल स्टॉफ के अलावा सुपरवाइजर भी है। आरोप है कि सुपरटेक ने दिसंबर-2०16 के बाद से सैलरी के नाम पर कुछ भी नहीं दिया। कई बार बातचीत करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिला है। लिहाजा अब जब तक सैलरी नहीं मिलती, काम नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, हड़ताल पर जाने के बाद से सुपरटेक प्रबंधन कर्मचारियों से बात करने के लिए भी सामने नहीं आ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि जनवरी, फरवरी 2०17 से लेकर अब तक करीब 3.15 करोड़ रुपए कंपनी पर सैलरी क बकाया है।

कर्मचारियों ने बताया कि बिना सैलरी के उनका यहां रहना मुहाल होता जा रहा है। नौबत भूखे मरने तक को आ चुकी है, बच्चों के स्कूल की फीस तक नहीं गई है जिसके कारण अब उन्हें स्कूल से निकाला जा रहा है, लेकिन कम्पनी उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं है. लिहाजा जब तक सैलरी नहीं मिलती नार्थ आई का काम नहीं होने दिया जाएगा।

Published on:
30 Jul 2017 08:19 am
Also Read
View All

अगली खबर