7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में 12 दिन के लिए 13 ट्रेनें रद्द, दो गाडिय़ां बीच स्टेशन में होगी समाप्त, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी…

CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग कार्य के चलते 11 से 27 अप्रैल तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ के 6 से अधिक लोकल ट्रेनें रद्द! कुछ ट्रेनों के रूट और समय में बदले, 27 अप्रैल तक सफर रहेगा प्रभावित(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ के 6 से अधिक लोकल ट्रेनें रद्द! कुछ ट्रेनों के रूट और समय में बदले, 27 अप्रैल तक सफर रहेगा प्रभावित(photo-patrika)

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रायपुर में रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग कार्य के चलते 11 से 27 अप्रैल तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कई लोकल MEMU और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

CG Train Cancelled: 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में करीब 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से बिलासपुर–रायगढ़ MEMU, गेवरा रोड–रायपुर MEMU और कोरबा–रायपुर पैसेंजर शामिल हैं। ये ट्रेनें रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा देती हैं, ऐसे में इनके रद्द होने से आवागमन प्रभावित होगा।

ये गाडिय़ां रहेंगी रद्द

16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द।
16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द।
15 से 26 अप्रैल तक गाड़ी 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द।
15 से 26 अप्रैल तक गाड़ी 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द।
16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द।
15 से 26 अप्रैल तक गाड़ी 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द।
16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द।
16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द।
16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द। 11 से 25 अप्रैल तक गाड़ी 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द।

ये गाड़ी बीच स्टेशन पर समाप्त होंगी

6 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। 16 से 27 अप्रैल तक गाड़ी 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से शुरु होगी और झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

तय तारीखों में अलग-अलग ट्रेनों पर असर

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है। इसके तहत बिलासपुर–कोरबा MEMU 16 से 27 अप्रैल तक और बिलासपुर–रायगढ़ MEMU 15 से 26 अप्रैल तक पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं रायपुर–गेवरा रोड, रायपुर–कोरबा और बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर ट्रेनें भी निर्धारित तिथियों में संचालित नहीं होंगी, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कुछ ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव

केवल ट्रेनों के रद्दीकरण तक ही असर सीमित नहीं है, बल्कि कुछ सेवाओं के रूट और समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर 16 से 27 अप्रैल तक केवल बिलासपुर तक ही संचालित की जाएगी। वहीं, वापसी के दौरान झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच इस ट्रेन की सेवा पूरी तरह रद्द रहेगी, जिससे इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने कुछ वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की हैं। कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा–बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा, ताकि स्थानीय यात्रियों को कुछ हद तक सुविधा मिल सके।

दैनिक यात्रियों पर सबसे ज्यादा असर

इन ट्रेनों के रद्द होने से सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना नौकरी, पढ़ाई या व्यापार के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। खासकर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।

रेलवे की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि असुविधा से बचा जा सके।