नोएडा

यूपी के सबसे हाईटेक शहर में तेजी से फैल रहा है कोरोना का कहर, 159 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

गौतमबुद्ध नगर में मिले कोरोना के चार नए मरीज संक्रमितों में तीन महिलाएं भी हैं शामिल चार को मिली अस्पताल से छुट्टी

2 min read
May 02, 2020
download_1.jpg

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर में तीन महिलाओं समेत कुल 4 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि, 4 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। जिले में कुल कोविड-19 संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 159 पहुंच गया है। जबकि स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 94 हो गई है। फिलहाल जिले में कुल 65 लोगों का इलाज चल रहा है। संक्रमित लोगों में क्वारंटीन में रखे गए लोगों में से 176 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को मिली। उनमें 4 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि 172 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सेक्टर-8 के जेजे कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय युवक, सेक्टर-66 निवासी 22 साल की युवती, सेक्टर-48 निवासी 39 साल की महिला और चिपियाना गांव की रहने वाली 23 साल की युवती शामिल हैं।

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को पाए गए 04 संक्रमितों के साथ ही कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 159 हो गई है। जबकि शनिवार को सफल इलाज के बाद 04 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में भर्ती 1.5 साल की बच्ची, दिल्ली के अस्पताल में इलाज करा रहे 30 वर्षीय युवक और शारदा अस्पताल के इलाज करा रहे 42 व 32 साल के दो लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल 2161 ट्रेवलर्स हैं। जबकि 3664 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 159 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनमें 94 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। जबकि 65 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 229 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है।

Published on:
02 May 2020 08:56 pm