नोएडा

नोएडा: Coronavirus के नाम कालाबाजारी करने वालों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई, अधिक मूल्य पर सैनिटाइजर व मास्क बेचने पर काटे गए चालान

Highlights . कोरोना वायरस को देखते हुए बाजार से हैंड सेनेटाइजर की शार्टेज हो गई है. लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कर मास्क की कालाबाजारी कर रहे मेडिकल संचालक . 14 मेडिकल स्टोर संचालकों पर की गई कार्रवाई

less than 1 minute read
Mar 14, 2020
map.png

नोएडा। कोरोना वायरस को देखते हुए बाजार से हैंड सेनेटाइजर की शार्टेज हो गई है। लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कर मास्क की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। ब्लैक मार्कटिंग की खबर मिलते ही विधिक माप विज्ञान ने एक दर्जन से ज्यादा मेडिकल स्टोर के चालान काटे है। साथ ही उनपर जुर्माना भी लगाया है।

यूपी सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित कर दी है। जिसके बाद 22 मार्च तक स्कूल बंद करने के निर्देश भी यूपी सरकार ने दिए हैं। कोरोना वायरस फैलने से देश में 2 मौत के मामले सामने आ चुके है। जिसके बाद पूरे देश में लोगों को हड़कंप मच हुआ है। इसी का फायदा मेडिकल स्टोर संचालक उठा रहे है। बताया गया है कि कोरोना को लेकर सैनिटाइजर और मॉस्क की धड़ल्ले से ब्लैक मेलिंग हो रही है।

लोगों में खौफ के लते हर कोई अहतियात के तौर पर मॉस्क का यूज कर रहा है। साथ ही दफ्तर, घर, कंपनियों आदि स्थानों पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल लोग कर रहे है। जिसको लेकर जगह जगह काला बाजारी धड़ल्ले से हो रही है। इसी को लेकर राजधानी दिल्ली से सटे जनपद गौतमबुद्ध नगर में मेरठ मंडल के डिप्टी कंट्रोलर के द्वारा ये कार्यवाही की गई है। जिसमे बीते के हफ्ते में 40 मेडिकल स्टोर को चैक किया गया। वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान के वीके यादव ने बताया कि जनपद में छापेमारी कर 14 मेडिकल स्टोर के चालान काटे गए और जुर्माना लगाया गया है। यह कार्यवाही विधिक माप विज्ञान लगातार कर रहा है ताकि कोई सैनिटाइजर और मास्क की कालाबाजारी न पाए।

Updated on:
14 Mar 2020 08:57 am
Published on:
14 Mar 2020 08:48 am