
नोएडा।पद्मावत रिलीज होने से पहले ही रोड़ पर चल रही बस से लेकर माॅल पर हुए हमलों को देखते हुए गुरुवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा के नौ स्कूलों की छुट्टी कर दी गर्इ। जिन स्कूलों की छुट्टी की गर्इ। उनमें ज्यादातर स्कूल माॅल और बड़ी मार्केटों के पास स्थित है। स्कूल के प्रशासन का कहना है की छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिले में जो स्कूल चल रहे वहां भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। प्रदर्शन और अनहोनी की आशंका से अभिभावक भी चिंतित हैं। काफी अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का निर्णय लिया है।
शहर के इन स्कूलों में बच्चों की कर दी गर्इ छुट्टी
बुधवार शाम पद्मावत फिल्म की चल रही स्क्रिनिंग के दौरान ही बस में तोड़फोड़ की गर्इ। इस दौरान बस में बैठे सवारियों को भी चोट आर्इ। इसी के चलते नोएडा के बाल भारती, डीपीएस नोएडा, लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, डीपीएस गौतमबुद्ध नगर, खेतान, रेयान समेत कई स्कूलों ने जूनियर विंग के बच्चो की छुट्टी कर दी। वहीं कुछ स्कूलों प्रबंधकों ने पूरी तरह से स्कूल बंद रखा है।
स्कूलों प्रबंधक ने भी तैनात किये गार्ड, पुलिस भी अलर्ट
फिल्म पद्मावती रिलीज के दौरान किसी भी प्रदर्शन और अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्कूलों के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अलर्ट होने के साथ ही स्कूल प्रबंधकों ने सुरक्षाा को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। वहीं कई स्कूलों की बस में भी गार्ड रहेंगे।
अभिभावकों में भी डर बच्चों को स्कूल न भेजने का लिया फैसला
प्रदर्शन और अनहोनी की आशंका से अभिभावक भी चिंतित हैं। काफी अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का निर्णय लिया है। जो स्कूल खुले है उनके अभिभावक खुद ही छोड़ने आए है, कई अभिभावक अपने वाहन से स्कूल ये देखने आए है की स्कूल पर सुरक्षा के क्या प्रबंध है ताकि अपने बच्चो को स्कूल भेज सके इसके साथ स्कूलों और अभिभावकों के वाट्सएप ग्रुप में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चर्चा कर रहे है।