नोएडा

नहीं देखा होगा मोनालिसा और पवन सिंह का इतना हॉट भोजपुरी गाना ! Video Viral

मोनालिसा और पवन सिंह के इस वीडियो को देखकर आपके पसीने छुट जाएंगे। इस गाने में पवन सिंह और इंदु सोनाली की आवाज भी दर्शकों के लिए बोनस से कम नहीं है।

2 min read
Dec 12, 2021

नोएडा. भोजपुरी गानों की हर ओर धूम रहती है। चाहे शादी ब्याह हो या सोशल मीडिया, हर जगह भोजपुरी गानों को खूब सुना और पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक भोजपुरी गाना इन दिनों फैंस की जुबां पर छाया हुआ है। गाने के बोल है 'दिया गुल करS'। इस गाने का वीडियो इन दिनों यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। यह गाना फिल्म 'पवन राजा' का है। इसमें डैशिंग पवन सिंह और खूबसूरत मोनालिसा की जोड़ी नजर आ रही है। हालांकि यह गाना पुराना है लेकिन इसको पसंद करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस गाने को अब तक 9 करोड़ लोग देख चुके है। गाने की व्यूवरशिप लगातार बढ़ रही है। गाने को वेव म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया है।

इस गाने का वीडियो में सुहागरात का सीन फिल्माया गया है। वीडियो में पवन सिंह बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं। वहीं मोनालिसा भी लाल लिबास में कहर ढा रही है। दोनों की जोड़ी वैसे भी भोजपुरी फैंस द्वारा काफी पसंद की जाती है। गाने को सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है।

मोनालिसा और पवन सिंह के इस वीडियो को देखकर आपके पसीने छुट जाएंगे। इस गाने में पवन सिंह और इंदु सोनाली की आवाज भी दर्शकों के लिए बोनस से कम नहीं है। इस गाने का बोल मनोज मतलबी ने लिखा है जबकि इस गाने का म्यूजिक अविनाश झा 'घूंघरू' ने दिया है।

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार पवन सिंह के गाने देश ही विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं। उन्हें गायकी में भोजपुरी के मो. रफी कहा जाता है। वहीं भोजपुरी सिनेमा की सबसे हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री होने के साथ ही अन्य भाषा के लोगों को भी अपना दीवाना बना चुकी अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा के चाहनेवाले भी करोड़ों की संख्या में लोग हैं। दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है।

Published on:
12 Dec 2021 07:09 pm
Also Read
View All