नोएडा

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को एक्ट्रेस मधु ने दिया ऑफर, जवाब मिला ‘एगो आयेगा दुसरा जायेगा’

पवन सिंह के भोजपुरी गाने ‘एगो आयेगा दुसरा जायेगा’ का ये डांस वीडियो धमाकेदार है। गाने में एक्ट्रेस मधु ने जबरदस्त डांस मूव्स ने जिया खान को चैलेंज दे दिया है।
less than 1 minute read
Nov 29, 2021
priyanka_singh.jpg

नोएडा. भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह का हर गाना पहले से ही सुपरहिट माना जाता है। उनकी फैंन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके गानों पर करोड़ों में व्यूज आते हैं। भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह और प्रियंका सिंह दोनों ही स्टार्स की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर गदर मचाए हुए है। इसमें एक्ट्रेस मधु के शानदार डांस मूव्स ने फैंस के दिल में आग लगा दी है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

पवन सिंह के भोजपुरी गाने ‘एगो आयेगा दुसरा जायेगा’ का ये डांस वीडियो धमाकेदार है। गाने में एक्ट्रेस मधु ने जबरदस्त डांस मूव्स ने जिया खान को चैलेंज दे दिया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस धमाकेदार वीडियो को अभी तक करीब 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इतना ही नहीं 184 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

गाना ‘एगो आयेगा दुसरा जायेगा’ को पवन सिंह ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपने दमदार अंदाज में गाया है। इस गाने के लिरिक्स आजाद सिंह के हैं, जबकि श्याम आजाद ने संगीत तैयार किया है।

Published on:
29 Nov 2021 05:01 pm