2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत एक पुरुष गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे का कहना है कि मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस की एक टीम बनाकर छापेमारी की गई थी।
less than 1 minute read
Google source verification
sex_racket.jpg

कासगंज. उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित एक पुरुष को वेश्यावृत्ति करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से पुलिस दो मोबाइल और नगदी बरामद किया गया। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने दी।

यह भी पढ़ें : UP Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी केन्द्रों में बंपर भर्ती, 10वीं पास हाथ से ना छूटने दें शानदार मौका

क्या है पूरा मामला?

कासगंज के गंगेश्वर कॉलोनी में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्राधिकारी दीपकुमार पंत के नेतृत्व में छापामार टीम गठित की गई। वहीं, पुलिस ने छापेकारी कर मौके से दो महिलाओं सहित एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक जनपद बुलंदशहर का रहने वाला बताया जा रहा है।

आरोपियों की निकाली जा रही है कॉल डिटेल

पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे का कहना है कि मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस की एक टीम बनाकर छापेमारी की गई थी। गिरफ्तार किए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों के फोन कॉल डिटेल और व्हॉट्सएप डिटेल निकाली जा रही है। इस देह व्यापार के गिरोह में अन्य जो भी लोग शामिल होंगे, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए लोगों को कोर्ट में पेश आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : अब आपके घर का भी होगा अपना पहचान पत्र, नहीं देना पड़ेगा बार-बार एड्रेस प्रूफ