31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी केन्द्रों में बंपर भर्ती, 10वीं पास हाथ से ना छूटने दें शानदार मौका

UP Anganwadi Recruitment: जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेन्द्र दुबे बताते हैं कि लखनऊ की 8 ग्रामीण और 2 शहरी परियोजनाओं में आवेदनकर्ताओं के सही प्रमाणपत्रों का मिलान कर सारे पेपर जमा कराए जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 29 Nov 2021, 11:30 AM IST

aganbadi.jpg

UP Anganwadi Recruitment: यूपी में 2022 में विधानसभा होने वाले हैं। चुनाव से आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली 1130 पदों पर भर्तियां जल्द पूरी करने का निर्णय लिया गया है। इन पदों पर पहली बार 16,396 महिलाओं ने आवेदन किया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। खास बात यह है कि नौ साल यानी 2012 के बाद आंगनबाड़ी केन्द्रों में खाली पदों को भरे जाने की कवायद हुई है। बता दें कि ये सभी भर्तियां राजधानी लखनऊ के लिए होनी है।

यह भी पढ़ें : अब आपके घर का भी होगा अपना पहचान पत्र, नहीं देना पड़ेगा बार-बार एड्रेस प्रूफ

दिसंबर तक हो जाएंगी भर्तियां

आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाली पदों के लिए चयन की प्रक्रिया प्रशासन ने तेज कर दी है। प्रशासन इन पदों की भर्ती को विधानसभा चुनाव से पहले ही करना चाहता है। इसी वजह से ईडब्लूएस (EWS) का पेंच दूर होने के बाद से विभाग ने सभी पदों के लिए भर्ती का काम 31 दिसंबर तक पूरा करने का फैसला लिया है।

एक पद पर करीब 15 उम्मीदवार

आंगनबाड़ी के एक पद पर औसतन 15-15 अभ्यर्थियों ने अपना दावा पेश किया है। 1130 पदों के लिए 16396 आवेदन ऑनलाइन भरे गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के ये पद मानदेय आधारित हैं। इन पदों के लिए हाईस्कूल से लेकर परास्नातक तक महिलाओं ने आवेदन किए हैं।

पेपरों की जांच के बाद ही होगी भर्ती

जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेन्द्र दुबे बताते हैं कि लखनऊ की 8 ग्रामीण और 2 शहरी परियोजनाओं में आवेदनकर्ताओं के सही प्रमाणपत्रों का मिलान कर सारे पेपर जमा कराए जा रहे हैं। इसके बाद सभी पेपर की जांच कराई जाएगी, फिर मेरिट बनाकर 31 दिसंबर तक नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें : ईदगाह में जलाभिषेक को लेकर प्रशासन सतर्क, कहा- किसी को घुसने की अनुमति नहीं