31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईदगाह में जलाभिषेक को लेकर प्रशासन सतर्क, कहा- किसी को घुसने की अनुमति नहीं

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर का मुआयना कर मंदिर एवं ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 28 Nov 2021, 6:37 PM IST

krishnajanmabhoomi.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में 6 दिसंबर को अलर्ट कर दिया गया है। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा आगामी छह दिसम्बर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह में घुसकर श्रीकृष्ण के बाल विग्रह पर जलाभिषेक किए जाने की घोषणा के चलते जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्ना हो गया है।

यह भी पढ़ें : किसान ने खोली ट्रैफिक पुलिस की पोल, हेलमेट न लगाने पर ट्रैक्टर का कटा 1500 का चालान

डीएम-एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर का मुआयना कर मंदिर एवं ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही सभी संबंधित सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि छह दिसम्बर तथा अन्य कई प्राथमिकताओं को लेकर पहले ही 24 नवम्बर से 21 जनवरी 2022 तक के लिए निषेधाज्ञा लगा दी गई है। जिसके चलते पूरे जनपद में बिना अनुमति पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना निषेध कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि उनसे किसी भी संगठन ने मंदिर अथवा ईदगाह परिसर में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं मांगी है और न ही जिला प्रशासन इस प्रकार की कोई अनुमति किसी भी संगठन को देने की स्थिति में है।

यह भी पढ़ें : Tomato Prices Hike: बारिश और महंगे डीजल लगाई टमाटर की कीमतों में आग, किचन से हुआ गायब

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश