31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान ने खोली ट्रैफिक पुलिस की पोल, हेलमेट न लगाने पर ट्रैक्टर का कटा 1500 का चालान

किसान ने ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जानकारी मांगी तोपता चला कि ई-चालान की जो फोटो खींची गई, उसमें एक स्कूटर पर तीन लोग सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 28 Nov 2021, 2:13 PM IST

agra_e_challan.jpg

आगरा. उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस लापरवाही के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ताजा मामला है आगरा जिले का है जहां ट्रैफिक पुलिस ने एक किसान का 1500 रुपये का ई-चालान काट दिया। आरोप था कि किसान ने ट्रैक्टर चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया था। यह चालान जब घर पहुंचा तो किसान भौंचक्का रह गया। पर्चे में वजह दी गई थी कि ड्राइवर ने बिना हेलमेट के वाहन चलाया है। अब किसान ने उच्चाधिकारियों से यह मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें : गलत तरीके से एक शख्स को बार-बार आरोपी बना रही थी पुलिस, हाईकोर्ट ने डीजीपी-एसएसपी को किया तलब

फोन पर आ गया ई-चालान

भीमसेन भदोरिया नाम का एक किसान, जो गांव उमरैठा थाना बासौनी का रहने वाला है, उसका कहना है कि बीते 22 नवंबर को यूपी पुलिस ट्रैफिक का मैसेज उसके फोन पर आया। मैसेज में ट्रैक्टर की नंबर प्लेट UP 80 FD 9327 का ई-चालान होने की इंफॉर्मेशन दी हुई थी। उसका कहना था कि ट्रैक्टर घर में ही था, कहीं गया नहीं। ऊपर से बिना हेलमेट ट्रैक्टर चलाने का ई-चालान फोन पर आ गया। वह भी 1500 रुपये का। इसका कोई तुक नहीं बनता है।

मामला निकला कुछ और

किसान ने ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जानकारी मांगी तोपता चला कि ई-चालान की जो फोटो खींची गई, उसमें एक स्कूटर पर तीन लोग सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने उस स्कूटर पर कार्रवाई की थी। लेकिन, वाहन पर अज्ञात लोगों ने फर्जी तरह से ट्रैक्टर की नंबर प्लेट डाली हुई थी। ऐसे में गाड़ी नंबर पर चालान होने की वजह से वह भीमसेन के फोन पर आ गया।

पुलिस की आंखों में धूल

अपने वाहन पर कोई और वाहन संख्या डालकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। इसका बिल निर्दोष किसान पर फाड़ा गया। अब किसान ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना हा कि ऐसे फर्जी व्यक्ति के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Elections 2022: शादियों में लग रहा है चुनावी तड़का, शादी के कार्ड पर छपवाई नेताओं की तस्वीर

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश