नोएडा

पेटीएम मालिक से रंगदारी मांगने वाली सोनिया धवन को पूरी रात इन्‍होंने थाने में किया परेशान, महिला पुलिसकर्मी ने बचाया

पेटीएम के संस्‍थापक विजय शेखर शर्मा से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की आरोपी सोनिया को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया

2 min read
Oct 24, 2018
पेटीएम मालिक से रंगदारी मांगने वाली सोनिया धवन को पूरी रात इन्‍होंने थाने में किया परेशान

नोएडा। पेटीएम के संस्‍थापक और मालिक विजय शेखर शर्मा से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की आरोपी सोनिया धवन को मंगलवार को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, बताया जा रहा है कंपनी ने सोनिया धवन को वाइस प्रेसीडेंट के पद से हटा दिया है।

ये भी पढ़ें

सेक्रेटरी ने किया पेटीएम के सीईओ को ब्लैकमेल,निजी डेटा चोरी कर मांगे 20 करोड़ रुपए

14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा

सोनिया धवन अपने पति रूपक जैन के साथ नोएडा के सेक्‍टर-120 स्थित प्रतीक लॉरियल सोसायटी में रहती है। मंगलवार को गौतबुद्ध नगर कोर्ट से उन्‍हें, रूपक जैन व देवेंद्र कुमार को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले सोमवार को सोनिया धवन को गिरफ्तार करके महिला थाने लाया गया था।

80 लाख का पैकेज था कंपनी में

बताया जाता है कि सोनिया धवन पेटीएम में 80 लाख रुपये के पैकेज पर कार्यरत थी। सोमवार को गिरफ्तारी के बाद उसने पूरी रात सेक्‍टर-39 स्थित महिला थाने में गुजारी। सूत्रों के अनुसार, थाने में उसे सोने के लिए दो कंबल दिए गए थे। पेटीएम कंपनी की तरफ से विदेशों में घूमने वाली और सेवन स्‍टार होटलों में रुकने वाली सोनिया धवन को पुलिस सोमवार रात करीब 10 बजे महिला थाने लेकर पहुंची।

पूरी रात मच्‍छरों ने किया परेशान

बताया जा रहा है कि महिला थाने में सोनिया को पूरी रात मच्‍छरों ने परेशान किया, जिसके कारण वह सो नहीं सकी। बाद में वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी ने उनके लिए 'गुड नाइट' का इंतजाम किया। काफी देर बाद राहत मिलने पर सोनिया थोड़ी देर सोई। यह भी बताया जा रहा है कि सोमवार रात को सोनिया काफी देर तक रोई थी। जब उसने पुलिसकर्मियों का खाना खाने से इन्कार कर दिया तो उन्‍होंने उसे चिप्स के पैकेट और पानी की बोतल दी।

ये भी पढ़ें

पेटीएम डाटा लीक मामला: मामूली कर्मचारी से बन गई थी कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट, ऐसा था रुतबा
Published on:
24 Oct 2018 11:40 am
Also Read
View All