
बागपत. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक घोड़े के साथ जो किया जा रहा है उसको देखकर आपके आंखों में भी आंसू आ जाएगा। इस वीडियो में यूपी के मेरठ बागपत के कुछ हैवान बने लोग एक घोड़े को शराब पिलाकर उसको बेसुध कर दिया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जानवर बने कुछ लोग एक घोड़े को जबरदस्ती लिटाकर उसके मुंह में शराब डाल रहे हैं। जैसे ही घोड़े पर शराब का नशा चढ़ने लगता है, तो कुछ लोग उसके उपर चढ़कर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें- Video:औरत ही बनी औरत की दुश्मन, 9 माह की गर्भवती को लाठी से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट
वहीं इस मामले में एसपी बागपत जय प्रकाश सिंह ने कहा है कि मामला अगर पशु क्रुरता का सामने आता है तो आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बतादें कि मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव का है। जहां एक बच्चे की छठी के पार्टी समाहोर का आयोजन किया गया था। जिसमें कुछ हुड़दंगियों युवकों ने घोड़े को पहले जमीन पर लिटा कर डीजे के गानों पर उसपर चढ़कर डांस किया। जिसके बाद लोगों ने घोड़े को जबरदस्ती लिटाकर उसके मुंह में शराब पिलाई।
ये सब कारनाम गांव वाले वहां आराम से खड़े होकर देखते रहे। किसी ने यह भी तक नहीं कहा कि इस बेजुबान घोड़े के साथ गलत कर रहे है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस मामले में क्या एकशन लेती है।
आपको बतादें कि सोशल मीडिया पर पशु क्रुरता का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी यूपी के कई जिलों में जानवरों के साथ ऐसे रैवाया का वीडियो वायरल हो चुुका है।