नोएडा

आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद शहर में हार्इअलर्ट, बम और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची

मेट्रो से लेकर माॅल्स में की गर्इ जांच
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 8:16 PM IST
noida news
आतंकी हमले के मिले इनपुट के बाद शहर में हार्इअलर्ट, बम और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची

नोएडा।इस माह के अगले हफ्ते में ही 15 अगस्त है।इस बार 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना है।एेसे में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए दिल्ली एनसीआर समेत देश के बड़े शहनों में सुरक्षा कड़ी कर दी गर्इ है।इतना ही नहीं इसको देखते हुए नोएडा हार्इ अलर्ट मोड पर है।इसी को देखते हुए फोर्स से लेकर बम आैर डाॅग स्क्वाॅड टीम ने नोएडा के सभी मेट्रो स्टेशन से लेकर बड़ी मार्केटों में जांच की।साथ ही पैदल मार्च किया गया।वहीं सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि आतंकियों को मुहतोड़ जवाब दिया जा सके।

खुफिया एजेंसियों ने जारी किया है अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली समेत पूरे एनसीआर पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने देश की राजधानी में आत्मघाती हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि देश की राजधानी में आतंकी घुस आए हैं।जिसके चलते नोएडा भी हाई अलर्ट पर है और पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखे हुए है। इसी को देखते हुए सोमवार से ही नोएडा में सभी मेट्रो स्टेशन, मॉल्स और भारत सरकार के सभी संस्थानों की चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले में बॉर्डर चैकिग से लेकर सड़को और मॉल्स पर सभी जगह पर इंटेलीजेंस भी बढ़ा दिया गया है।

हर दिन होगी चेकिंग, सभी एंट्री पाॅइंट पर वाहनों की भी होगी जांच

वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाई अलर्ट के बाद नोएडा पुलिस अपनी निगाह दुश्मन की हर साजिश पर लगाये हुए है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर और भारी पुलिस बल के साथ सभी पब्लिक प्लेस पर टीमें चेकिंग में जुटी है। इसके साथ ही सभी एंट्री प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात है। सीमा से शहर में घुसने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी के बाद ही आने दिया जाएगा।नोएडा के सभी मेट्रो स्टेशन, मॉल्स, मार्किट और केंद्र सरकार के सभी संस्थानों पर एजेंसियां निगरानी रख रही है।ख़ुफ़िया एजेन्सी के इनपुट के बाद नोएडा पुलिस रात दिन एक कर दुश्मन के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए कमर कस ली है।

Published on: