नोएडा

‌दूसरों के ATM CARD से मिंटो में पैसे साफ करने वाले की गिरफ्तारी से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी कर चुके हैं वारदात एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले तीन अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2019, 9:17 PM IST
noida.png

ग्रेटर नोएडा. पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोगों की मदद करने के बहाने उनके एटीएम कार्ड के पिन नंबर प्राप्त कर एटीएम कार्ड ही बदल देते थे और बाद में उससे मोटी रकम निकाल लेते थे। पकड़े गए बदमाशों के पास से अलग-अलग बैंकों के 24 एटीएम कार्ड, 02 तमंचे, 02 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू और एक कार बरामद हुई है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े इमरत उर्फ इमा, सैफ अली उर्फ सफल तथा मुकीम को ईकोटेक-3 थाने की पुलिस ने एक इनपुट के आधार पर कुलेसरा स्थित बाबा मोहन राम अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम से पैसा निकालने वाली महिलाएं, बुजुर्ग तथा सीधे-साधे लोगों को टारगेट करते थे। अभियुक्तों ने बताया कि एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर वे उनकी मदद के बहाने उनके एटीएम कार्ड का पिन नंबर जान लेते थे और कार्ड वापस करते समय उसे बदल देते थे। बाद में उस एटीएम कार्ड से पैसा निकाल लेते थे।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। इन लोगों ने दिल्ली, हरियाणा फरीदाबार तथा मध्य प्रदेश के इंदौर में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी इन्होंने दर्जनों वारदातें की हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि इनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

Published on: