नोएडा

लिफ्ट देकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के लूटेरे हैं जो सवारियों को अपनी कार में लिफ्ट देकर लूट की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए बदमाशों पर विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज है।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2021, 2:52 PM IST
noida_encounter.jpg

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस और सवारी बिठाकर लूट करने वाले बदमाशों के बीच जेपी हॉस्पिटल पुस्ता कट रोड पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मौके से फरार इसके चार साथियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया हैं। बदमाशों के कब्जे से बिना नम्बर प्लेट लगी एक स्विफ्ट कार, 2 तमंचे और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है प्रारम्भिक पूछताछ से पता चला है कि पकड़े गए बदमाशों पर अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ गोली लगने से घायल बदमाश दीपक चौहान को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मौके से फरार सुमित चौहान उर्फ बाबा, पुनीत, विजय कुमार उर्फ लाला, समीर को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया हैं।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि नोएडा थाना सेक्टर-39 पुलिस को मिले इनपुट के बाद जेपी हॉस्पिटल पुस्ता कट के पास वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, तभी बिना नम्बर प्लेट लगी एक स्विफ्ट कार आते देख जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ी में बैठे बदमाशों ने भागने की कोशिश की जिसमें गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।

बदमाशों ने खुद को घिरा देख बदमाश दीपक ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवार्र में उसके पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मौके से फरार उसके साथियो को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया हैं।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि यह पांचों गैंग बनाकर कार में बैठकर लूटपाट करते हैं। इनका पुराना इतिहास भी है। इन बदमाशों ने थाना दनकौर क्षेत्र में एक किसान से एक लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसमें उन्हें जेल भेजा गया था। इन्होंने थाना बीटा-2 में एक ऑटो वाले से भी लूटपाट की थी। घायल बदमाश दीपक से पूछताछ से पता चला है कि यह उत्तराखंड के खटीमा में एक किसान से 5 लाख लूटने का प्लान करके जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

Published on: