नोएडा

यूपी में शराब खरीदने से पहले जान लें ये बात, कहीं आपके साथ तो नहीं हो रहा धोखा

यूपी में शराब खरीदने से पहले एक बार यह बात जान लें नहीं तो हो सकता है आपके साथ धोखा हो रहा हो।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 4:17 PM IST
responding to the officials on the loss of Rs 10 crore to government
responding to the officials on the loss of Rs 10 crore to government

ग्रेटर नोएडा। अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं तो यह खबर एक बार जरूर पढ़ लें। नहीं तो हो सकता है कि आपके साथ भी धोखा हो रहा हो। अक्सर लोग सेहत को ध्यान में रखकर महंगी व ब्रैंडिड शराब खरीदते हैं लेकिन अगर आपको पता चले कि वह शराब सस्ती है और आपकी सेहत बिगाड़ सकती है तो। दरअसल, पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो अरूणाचल प्रदेश की सस्ती शराब लाकर यूपी मार्का लगाकर सप्लाई करते थे। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य साथी फरार हैं।

मार्का बदलकर करते थे सप्लाई

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपित की कार से शराब की 34 पेटियां और यूपी मार्का रैपर बरामद हुए हैं। यह गिरोह दिल्ली से शराब लेकर उस पर यूपी मार्का रैपर लगाता था और इसे यहां सप्लाई कर देता है।

दो साथी हुए फरार

ईकोटेक-3 थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि बुधवार तड़के करीब चार बजे सुत्याना के पास गश्त के दौरान एक कार नोएडा की तरफ से आ रही थी। जिसे रोककर जब जांच की गई तो इसकी डिग्गी और सीट से 34 पेटी अरुणाचल प्रदेश की शराब बरामद हुई। कार चला रहे दिल्ली के रहने वाले राजकुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

दिल्ली के माफिया से लेते थे शराब

एसएचओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह दिल्ली के माफिया से अरुणाचल प्रदेश से लाई गई शराब को सस्ती कीमत में लेते थे और यूपी का मार्का बदलकर ग्रेटर नोएडा में शराब माफियाओं को बेच देते हैं। अब शराब में मिलावट की भी जांच की जा रही है।

Published on: