नोएडा

नोएडा में नाैकरी दिलाने के नाम पर 100 से अधिक बेरोजगारों को ठगने वाले गिरफ्तार

Noida Police ने दाे ऐसे युवकों काे गिरफ्तार किया है जाे बड़ी कंपनियाें में नाैकरी दिलाने के नाम पर बेराेजगार युवाओं से ठगी किया करते थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2020, 7:08 PM IST
noidapolicearrested.jpg
noida police

नोएडा। सोशल मीडिया पर नौकरी का विज्ञापन देकर बेरोजगारों को बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का थाना सैक्टर 20 पुलिस ने भंडाफाेड़ करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार किया है। गिराेह का मास्टरमाइंड अभी फरार है। गिरफ्तार ठगो के कब्जे से रजिस्टर, रसीद बुक, लोगों का बायो डाटा और एक स्वाइप मशीन समेत अन्य सामान बबरामद किया गया है।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 20 थाने में चार युवकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनसे बड़ी-बड़ी कंपनियों के नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे हड़प लिए हैं। उनकी शिकायत पर थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आराेप सही पाए जाने पर पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 3 से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके नाम शुभम उर्फ अन्नु और सोमवीर हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 बायो-डाटा और एक स्वाइप मशीन, रजिस्टर, रसीद बुक बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है इस गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है।

इनसे पूछताछ में पता चला कि, ये लाेग बेरोजगारों से 10 हज़ार से 50 हज़ार तक वसूल कर बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। फर्जी जॉइनिंग लेटर भेज देते थे। जॉइनिंग के लिए अलग-अलग तारीख भी देते थे। आरोपियों ने करीब 100 लोगों से ठगी की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि इन ठगों के तार कुछ अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। इसकी जानकारी की जाए जा रही है।

Updated on:
23 Jun 2020, 7:08 PM IST
Published on: